अम्बाला | हरियाणा डैमोक्रेटिक फ्रंट की साझी रसोई किंग पैलेस में चलेगी। मंगलवार को चित्रा सरवारा ने शुभारंभ किया। पहले दिन 1000 जरूरतमंदों को भोजन बांटा गया। चित्रा ने कहा कि फ्रंट के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को भाेजन उपलब्ध करवाने का काम करेंगे। उन्होंने दानवीर से यथाशक्ति चावल, दाल, आटा और तेल का सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मकसद से यह रसोई शुरू की गई है कि कोई भी जरूरतमंद भूखा न सोए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bVN8Ek
via IFTTT