इलाज न होने से गायों को सड़काें पर छाेड़ने काे मजबूर पशुपालक


गायाें का कैंसर समेत अन्य गंभीर बीमारियाें का इलाज नहीं हाे पा रहा है। इसलिए पशुपालक बीमार पशुओं काे बेसहारा छोड़ने पर मजबूर हैं। एेसे में ट्विन सिटी की सड़काें पर पशुओं की तादाद बढ़ गई है। हालांकि कई सामाजिक संस्थाएं पशुओं की देखरेख कर रही हैं लेकिन उन्हें भी इलाज के लिए करनाल और लुधियाना की दौड़ लगानी पड़ती है। इसलिए न सिर्फ पशुपालक परेशान हैं, बल्कि पशुपालन विभाग के डाॅक्टर जॉब कार्ड के मुताबिक अपनी सेवाएं जिले में नहीं दे रहे।

ऐसा ही एक मामला है कैंट के रामबाग राेड पर रहने वाले पशुपालन का। समाजसेवी रितिका, सौरव व अन्य ने बताया कि पशुपालक की गाय को करीब 3 माह पहले कैंसर हो गया। वह इलाज के लिए राम बाग रोड पर स्थित पशु अस्पताल में गया। वीएलडीए ने पशुपालक काे बताया कि वह बाेह में जाकर डाॅक्टर से मिले। गाय काे इलाज नहीं मिला ताे पशुपालक ने उसे खुले छाेड़ दिया। संस्था ने गाय काे बेसहारा व बीमार हालत में देखा ताे उसे राम बाग राेड पर गोशाला में बनी पीजीआई में ले गए, लेकिन उपचार न मिलने से गाय तड़पती रही। इसी बीच संस्था ने बोह में डाॅक्टर से संपर्क किया, लेकिन डाॅक्टर की ओर से रिस्पांस नहीं मिला तो 9 मार्च को समाजसेवी उन्हें करनाल के ऊंचानी अस्पताल में ले गए। जहां कैंसर का आॅपरेशन कराने के बाद गाय को अम्बाला ले आए। ऑपरेशन के बाद भी गाय का गले में कैंसर हुआ तो फिर बोह में डाॅक्टर से बातचीत की गई।

रिपोर्ट आने पर कर दिया ब्लॉक | समाजसेवियाें ने बताया कि डाॅक्टर ने उन्हें बोला कि आप पहले गाय के टेस्ट करा लो। इसके बाद 19 मार्च को कोश लैबोरेटरी से जांच भी कराई गई। 2 अप्रैल को डाॅक्टर को जब वाट्सएप पर रिपोर्ट भेजी तो डाॅक्टर ने नंबर ही ब्लॉक कर दिया। इसके दो दिन बाद डाॅक्टर गाय की पट्टी करने पहुंचे, लेकिन सोमवार को गाय ने दम तोड़ दिया।

मुझे 15 दिन पहले ही गाय की सूचना मिली थी। मेरे पास बोह के अलावा कैंट का अतिरिक्त प्रभार है। मेरे पास रिपोर्ट आई थी जिसको देखने के बाद मैं पट्टी करने के लिए भी आया था। कैंसर के इलाज की लंबी प्रक्रिया है और जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो झूठ हैं।
-डाॅ. अंकुर राणा, सर्जन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग।

कैंट में कैँसर से मृतक गाय को दफ्नाते हुए समाजसेवी लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news cows being forced to roam on the roads due to lack of treatment


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e1kAex
via IFTTT