ट्रेन व बसों से 15 हजार प्रवासी बिहार-यूपी जा चुके रजिस्ट्रेशन के बावजूद 30 प्रतिशत श्रमिक नहीं गए

शुक्रवार को कटिहार के लिए चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन में 1,600 प्रवासियों को रवाना किया गया। यह पांचवीं स्पेशल ट्रेन थी। अगले सप्ताह 2 और स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती हैं क्योंकि प्रशासन के पास करीब 3,500 प्रवासी श्रमिकों ने और रजिस्ट्रेशन कराया है। जिला प्रशासन के मुताबिक बसों व ट्रेनों से अब तक 15 हजार प्रवासियों को रजिस्टर्ड कर घर भेजा जा चुका है। इनमें से 10 हजार तो बिहार के लिए निकले हैं। कटिहार रवाना हुई ट्रेन में डीसी अशोक कुमार ने श्रमिकों के बच्चों को खिलौने दिए। फूड पेकैट, पानी की बोतल, मास्क व सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराए गए। कैंट स्टेशन से भागलपुर, कटिहार, मुज्जफरपुर सहित अन्य स्थानों पर श्रमिकों को भेजा जा चुका है।

असर..

. इतनी संख्या में श्रमिक जाने का असर इंडस्ट्री, खेती, प्रोजेक्ट, निर्माण कार्यों के अलावा अन्य चीजों पर भी दिखेगा। अभी इसका प्रत्यक्ष असर दिखाई नहीं दे रहा है, मगर आने वाले समय में इसका प्रभाव बाजार पर पड़ेगा।

आस... 30 फीसदी श्रमिकों ने जाना टाला या पैदल निकले :

यूपी व बिहार जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों में से 30 प्रतिशत ऐसे हैं जो ट्रेन या बस रवानगी के समय नहीं पहुंचे। उम्मीद है कि या तो धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात को देखते हुए ये श्रमिक अम्बाला में ही ठहर रहे हैं। या फिर बस-ट्रेन का इंतजार करने की बजाय पैदल या दूसरे साधनों से निकल गए।

राहत...

कैंट स्टेशन पर खुला काउंटर, सुबह 8 से रात 8 बजे तक होगी रिजर्वेशन: कैंट रेलवे स्टेशन पर सुबह 8 बजे रात 8 बजे तक रिजर्वेशन शुरू हो गई है। सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि अभी केवल 4 में से 1 काउंटर ही खोला है। शुक्रवार को कुछ यात्री स्टेशन पर पहुंचे जिन्होंने रिजर्वेशन भी कराई। अभी केवल 100 पेयर ट्रेनों में रिजर्वेशन की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Despite the registration of 15 thousand migrants from Bihar and UP by train and buses, 30 percent workers did not go.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36oyjIS
via IFTTT