गाड़ियों की किस्त भरने में छूट की मांग उठाई

एसडीएम ऑफिस में गुरुवार को टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने पहुंचकर मुख्यमंत्री के ज्ञापन सौंपा। जिसमें टैक्सी गाड़ियां चलाए जाने की अनुमति जारी करने और इस लॉकडाउन के दौरान खड़ी गाड़ियों के फाइनेंस कंपनियों की किस्त एक साल छूट देने और इसका ब्याज माफ करने की मांग की।टैक्सी चालक सदस्यों सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रवीण कुमार, ओम प्रकाश, संदीप सिंह, मनजीत सिंह सोनी, संदीप कुमार व अन्य ने बताया कि उनके पास जो गाड़ियां लोन पर ली हुई है। इनका स्टेट टैक्स व परमिट भी लिया हुआ है, लेकिन लॉकडाउन के दौरान 22 मार्च से लेकर अब तक यह गाड़ियां घर पर खड़ी है। इससे उनका गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है, जबकि फाइनेंस कंपनी उनसे किस्तों की डिमांड कर रही है और ब्याज भी चार्ज किया जा रहा है जिससे इस साल किस्तों का भुगतान करना चालकों और मालिकों के लिए संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि फाइनेंस कंपनियों द्वारा उनकी लोन किश्त न भरने के कारण चक्रवृद्धि ब्याज लगाया और प्रताड़ित किया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान भी दोहरा झेलना पड़ रहा है। किस्त भुगतान की समस्या के साथ गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की अपील की लेकिन ऑफिस में एसडीएम नहीं आने से तहसीलदार संजय चौधरी ने उनके बीच पहुंचकर ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से रिक्शा व ऑटो रिक्शा चालकों की तर्ज पर टैक्सी चालकों को सहायता राशि के तौर पर 5 हजार रुपये प्रति माह दिए जाने, गाड़ियां घर पर खड़ी है उन्हें किराए पर चलने की अनुमति दिए जाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Raised demand for filling the installment of trains


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fR0xk0
via IFTTT