पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीम ओमप्रकाश चौटाला का जहां खुद का दर्द छलका, वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार को भी निशाने पर लिया। साथ ही सीधे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भी उनके सामने चुनाव लड़ने की चुनौती भी दी। चौटाला ने कहा कि बरोदा चुनाव में सरकार का पता लग जाएगा जब इनेलो विजयी होगी। यदि मुख्यमंत्री वहां से जीत का दावा कर रहें हैं तो मेरी भी सजा पूरी हो जाएगा, वे खुद ही मेरे सामने चुनाव लड़ लें।
ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि मेरी सजा पूरी जो चुकी है। लेकिन मुझे जेल से नहीं छोड़ा जा रहा। जबकि जेल के सभी नियम मेरी रिहाई के पक्ष में है। जेल से बीमार आदमी को रिहा कर दिया जाता है लेकिन मुझे रात के 12 बजे अस्पताल से जेल में ले जाया जाता है। हरियाणा और दिल्ली की सरकार नहीं चाहती कि मुझे रिहा किया जाए। हमने अतीत में अच्छे काम किए, उनका लाभ जरूर मिलेगा। दोबारा सत्ता में न आने के सवाल पर कहा कि कोई न कोई चूक रही होगी। लेकिन अब हम सब ठीक करेंगे। चौटाला ने दावा किया कि जो लोग गुमराह हुए या बहका लिए गए, वे अब इनेलो में वापसी करने लगे हैं।
बसपा के दो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत दर्जनों नेता इनेलो में शामिल
बसपा के दो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष समेत अनेक पदाधिकारियों ने सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल का दामन थाम लिया है। दावा किया गया कि बसपा के 80 फीसदी पदाधिकारी इनेलो में शामिल हो गए हैं। जॉइनिंग से पहले बसपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रहे प्रकाश भारती ने तीन बार बीएसपी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। पहली बैठक 12 जनवरी को अम्बाला, दूसरी 12 मार्च को रोहतक और तीसरी बैठक 7 जून को अंबाला में आयोजित कर पदाधिकारियों के मन को टटोला। जब सभी की एक राय बनी तो इनेलो में शामिल होने की घोषणा कर दी।
सोमवार को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला और इनेलो नेता अभय चौटाला ने प्रकाश भारती के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारन, पूर्व उपाध्यक्ष चतर सिंह कश्यप, कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र प्रजापति, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर दास, कृष्ण कुटेल, मंगत राम सैनी, वेद सिंह, रोहताश रंगा, अमित अहलावत, रमेश कुमार, राजा राम, बलबीर धेरड़, विक्रम डामोलिया जैसे प्रदेश पदाधिरियों को इनेलो का पटका पहनाया।
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि हमारा बसपा से जो गठबंधन हुआ था और उस गठबंधन के बाद हालात इस किस्म के बने कि सभी बसपा के साथी चाहते थे कि गठबंधन ज्यों का त्यों कायम रहे लेकिन कुछ स्वार्थी किस्म के लोगों ने हमारे इस गठबंधन को तोड़ा। उन्होंने कहा कि मैंने विधानसभा सत्र में भी मीडिया से कहा था कि हालात अपने आप बदलेंगे, आज हालात बदल रहे हैं। इधर, पूर्व बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि हमने अभय सिंह चौटाला के साथ दस महीने काम किया है। जैसे अनुशासन में रहते इनेलो को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारती ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथी चाहते थे कि गठबंधन की सरकार हरियाणा में बने लेकिन पार्टी हाईकमान ने बिना किसी कारण के गठबंधन को तोड़ा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hGpCPE
via IFTTT