दंपती से गन पॉइंट पर लूट के तथ्य नहीं मिले, मारपीट का केस दर्ज

अम्बाला सिटी | कैंट निवासी दंपती ने अम्बाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर खन्ना फार्म के सामने ओवरब्रिज पर गन पाॅइंट पर लूट की जो कहानी बताई थी, उसमें पुलिस को तथ्य नहीं मिले। पुलिस ने इस मामले में अभिषेक, गैरी मल्होत्रा, अभिनव व राहुल पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। सदर बाजार के जतिन वर्मा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 3 नवंबर को करीब रात 11 बजे जब शादी में खन्ना फार्म में जा रहे थे तब एक गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। उसके पिता की कनपटी पर िरवाॅल्वर तान दी। मां यशाेदा वर्मा को रिवाॅल्वर का बट मारा और गले से सोने की चेन को झपट ली थी। पुलिस ने जो जांच की उसमें पाया कि जिन युवकों पर अाराेप लगे थे वे भी उसी शादी समाराेह में जा रहे थे जिसमें वर्मा परिवार जा रहा था। झगड़ा सिर्फ दाेनाें पक्षाें की गाड़ियाें के टकराने की वजह से हुअा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JXjYcn
via IFTTT