सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल नहीं करेगी गुरुद्वारा कमेटियां

गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा कमेटियां इस बार सिंगल यूज प्लास्टिक को भी पूरी तरह से प्रतिबंध करेगी। इसको लेकर कई गुरुद्वारा कमेटियों ने कमर भी कस ली है। लंगर में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक व थर्माकोल की प्लेट के अलावा प्लास्टिक गिलास व अन्य सामान पूरी तरह से बंद होगा। केंद्रीय गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी ने इसके लिए कमर कस ली है। वहीं गोबिंदनगर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा प्रकाशोत्सव पर 550 पौधे भी अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे।

कई गुरुद्वारों में अकसर समागमों के दौरान लंगर एवं अन्य कार्यों के लिए प्लास्टिक या थर्माकोल की प्लेट का इस्तेमाल होता है, मगर इस बार प्रकाशोत्सव पर लोगों को पर्यावरण बनाए रखने का संदेश भी केंद्रीय गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी द्वारा दिया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि इस बार गुरुद्वारा कमेटियों से प्लास्टिक या थर्माकोल का इस्तेमाल बंद करने को कहा गया है। गुरुद्वारा में स्टील या फिर पत्तों से निर्मित प्लेट व अन्य इको फ्रेंडली वस्तुओं का प्रयोग होगा। गोबिंदनगर गुरुद्वारा कमेटी 550वें प्रकाशोत्सव पर 550 पौधे भी लगाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34IzX62
via IFTTT