वार्षिक खेलकूद में यमुना हाउस ने ओवरऑल ट्राफी जीती

जानकी जी ग्लोबल पब्लिक स्कूल मारवाकलां में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। तीसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएचओ राकेश कुमार ने किया। विजेता प्रतिभागियों को संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन गर्ग ने सम्मानित किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव डॉक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में यमुना हाउस ने ओवरऑल ट्राफी जीती। गौरव व अर्शदीप को बेस्ट खिलाड़ी का खिताब जीता।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: शाॅटपुट में पारूल, हरमन व प्रियांशी विजयी रही। टग आफ वार में कावेरी हाउस ने चुनाव हाउस को पराजित किया। 100 मीटर रेस में गौरव, अभिनव व भारत अव्वल रहे। स्लो साइकलिंग में अमन, विशु व योगेश विजयी रहे। पेरेंट्स की 100 मीटर रेस सचिन, साहिल व ताहिल, प्रमजीत, पूजा व ममता ने जीती। लड़कों व लड़कियों की 200 मीटर रेस में रोहित, रवि, पीयुष, निकिता, सृष्टि व शगुन विजयी रही। 400 मीटर रेस में हर्षदीप, तरुण व लविश, तनिशा, मुस्कान व अर्शदीप अव्वल रहे। रिले रेस ध्रुव, लविश, अवि, अर्शदीप, तनिशा व सर्वजीत ने जीती। बास्केटबाॅल में यमुना हाउस प्रथम गंगा द्वितीय रहा। कबड्डी में यमुना हाउस प्रथम व सरस्वती हाउस द्वितीय रहा। लांग जंप में विशु, अर्जुन व हर्शदीप अव्वल रहे।

बिलासपुर | जानकी जी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते स्टूडेंटस



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bilaspur News - haryana news yamuna house wins overall trophy in annual sports


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32qsZRY
via IFTTT