
छछरौली | क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छछरौली पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे जब वह अपने बाड़े में गोबर लेकर गई थी तो वहां शौकत अली ने उसे अश्लील हरकतें की। महिला का आरोप है कि उसने जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। किसी को बताने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने बताया कि अगले दिन सुबह करीब छह बजे दोबारा फिर जब वह बाड़े में गोबर लेकर गई तो उक्त व्यक्ति ने उसका पीछा किया और बाड़े में जाकर उसे यातनाएं देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। छछरौली पुलिस ने महिला की शिकायत पर कोट बसावा सिंह निवासी शौकत अली के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2qsVAsp
via
IFTTT