चोरी का प्रयास करता युवक किया गिरफ्तार

गन्नौर | जीआरपी के क्वार्टर में चोरी का प्रयास करता युवक पकड़ा गया। आरोपी की पहचान गढ़ी झझारा के गली-4 के मनीष के रूप में हुई। पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस को दी शिकायत में जगमोहरा, समस्तीपुर (बिहार) के मुकेश कुमार ने बताया कि एसएसईपी वे (सोनीपत) के अधीन गन्नौर स्टेशन पर टीएम फाॅर्थ क्लास श्रेणी के पद पर कार्यरत है। परिवार सहित जीआरपी क्वार्टर में रहता है। 20 नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति रेलवे की दीवार फांदकर कमरे का दरवाजा लोहे की रॉड से तोड़ने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान आरोपी को काबू किया। पूछताछ करने पर युवक ने अपनी पहचान मनीष पुत्र सूरज सिंह, गली न. 4 गढ़ी झझारा, गन्नौर के रूप में बताई। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल जयबीर ने बताया कि आरोपी मनीष को अदालत पेश कर जेल भेज दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2s2Inaq
via IFTTT