
शहर में रेलवे रोड पर स्थित एक वाटिका के बाहर खड़ी बाइक को चोर ले भागे। नया बांस गांव के पवन कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को अपने चचेरे भाई के लड़के की शादी में बाइक पर सवार होकर गन्नौर में पारस वाटिका में आया था। उक्त युवक के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे बाइक खड़ी की अाैर वाटिका के अंदर खाना-खाने चला गया था। कुछ देर बाद वापस आया तो देखा बाइक नहीं मिली। एएसआई विजयपाल ने बताया कि बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33epm1C
via
IFTTT