शुक्रवार को मधुबन कांप्लैक्स में एनसीसी के एएनओ परमजीत दहिया के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी प्रिंसिपल मंतोष पाल सिंह ने दिखाई। छात्रों ने बेटा-बेटी एक समान, बेटी को भी दो पूरा सम्मान जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। एनसीसी कैडेट्स का कहना है कि उन्होंने यह जागरूकता रैली लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली है ताकि जो लोग बेटा और बेटी में फर्क समझते है उनको जागरूक किया जा सकें। वहीं प्रिंसिपल मंतोष पाल सिंह ने कहा कि सामाजिक जागरूकता के कार्यों में स्कूल हमेशा से ही सहयोग करता आया है और समय-समय पर जागरूकता रैलियां निकालकर लोगों को जागरूक किया जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rgYMI8
via IFTTT