
घरौंडा | रांवर बस स्टैंड के पास सार्वजनिक स्थल पर सट्टा खाईवाल के आरोप में एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 20 नवंबर को मधुबन पुलिस को रांवर बस स्टैंड के पास सट्टा खाईवाल की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां धर्मपाल सट्टा कार्रवाई को अंजाम दे रहा था। जिसमें 10 रुपए में 90 रुपए दिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपित से 1560 रुपए बरामद किए हैं। जिसमें 10 रुपए का नंबरी नोट भी शामिल है। जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपित धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QJAi51
via
IFTTT