दुल्हेड़ा में 2 साल से नहीं बदला खराब ट्रांसफार्मर, ग्रामीण परेशान

बादली | दुल्हेड़ा गांव मे मुख्य रोड के साथ लगते खराब बिजली के ट्रांसफार्मर से दुल्हेड़ा के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर में आए दिन कोई न कोई खराबी आती रहती है, जिसके कारण ग्रामीणों को बिजली सप्लाई में कटोती व परेशानियां उठानी पड़ती है। समाज सेवी दीपक देशवाल व अन्य ग्रामीणों कृष्ण ठेकेदार, लीलू, आजाद, कृष्ण मुरारी, जगदीश मिस्त्री, मंजीत गोला, हवासिंह, धरमसिंह, राज मिस्त्री ने कहा कि बिजली के ट्रांसफार्मर में पिछले 2 साल से खराब है। शिकायत के बाद निगम के कर्मचारी खानापूर्ति की कार्रवाई करते हुए उसे ठीक कर जाते हैं।

दुल्हेड़ा में खराब ट्रांसफार्मर को दिखाते लोग।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dulhera News - haryana news dulhera has not changed bad transformer in 2 years villagers upset


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36YnE7z
via IFTTT