निमड़ीवाली में 8 फुट ऊंची दीवार फांद दो युवकों ने

निमड़ीवाली में 8 फुट ऊंची दीवार फांद दो युवकों ने डंडे और ईंटों से मंदिर परिसर में खड़ी कार तोड़ी

भास्कर न्यूज | भिवानी

निमड़ीवाली स्थित मंदिर में घुसकर दो युवकों ने डंडे व ईंटों से परिसर में खड़ी एक ऑल्टो कार क्षतिग्रस्त कर दी। मंदिर के महंत हमलावरों से जान बचाने के लिए लगभग आठ फुट ऊंची दीवार फांदकर गांव की तरफ भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव निमड़ीवाली निवासी विकास व महंत विजयपाल ने बताया कि उसकी ऑल्टो कार गांव में स्थित मंदिर परिसर में खड़ी थी। रात को दो युवकों ने मंदिर में घुसकर उसकी गाड़ी में तोड़फोड़ की और फोन पर उसे जाने से मारने की धमकी दी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

शिकायत में मंदिर के महंत विजयपाल ने बताया कि दो युवकों ने मंदिर में घुसकर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने डंडा व ईंट से गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया। महंत ने बताया कि जब हमलावर उसकी तरफ आए तो वह दीवार फांदकर गांव की तरफ भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 427 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30mBxtG
via IFTTT