
कस्बे के लोगों ने शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया को तीन ट्रेनों के ठहराव के लिए पांचवीं बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन अब तक कोई लाभ नहीं हुआ। इस बार कटारिया को सौंपे गए अपने ज्ञापन में राष्ट्र जागरण मंच के सदस्यों ने कहा कि बराड़ा रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में आसपास के लगभग 40-50 गांवों के लोग आवागमन करते हैं। बराड़ा एरिया में नामी कॉलेज, पॉलिटेक्निक, अस्पताल व अन्य कई संस्थान हैं, जिस कारण यहां पर हजारों की तादाद में लोग ट्रेन के माध्यम से पहुंचते हैं। इसके बावजूद भी स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियाें का ठहराव नाममात्र के बराबर है। नागरिकों ने केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया से गाड़ी संख्या 15011-12 (लखनऊ-चंड़ीगढ़), 14609-10 (ऋषिकेश-जम्मूतवी) व गाड़ी संख्या 14645-46 शालीमार एक्सप्रेस के ठहराव की गुहार लगाई है। इस मौके पर अमरेंद्र सिंह, लक्की भराड़ा, डिंपल, संजय, ओम प्रकाश, प्रदीप, विक्रम मौजूद रहे।
बराड़ा | केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपते लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30bxgZS
via
IFTTT