टीचर्स को प्रताड़ित करने की गुमनाम चिट्ठी पर एसडीएम ने बीईओ के बयान दर्ज किए

स्कूल टीचर्स को बीईओ के प्रताड़ित करने के मामले में मिली गुमनाम चिट्ठी के बाद एसडीएम ने बयान दर्ज किए हैं। मामला बीईओ से जुड़ा था। इसलिए शिकायत करने वाला टीचर सामने नहीं आया, लेकिन टीचर्स यूनियनों ने इस मुद्दे को भुनाने का काम किया है।

असल में एक शिकायत डीसी के पास पहुंची थी, जिसमें कहा गया था कि बीईओ स्कूल में आकर बिना वजह अध्यापकों को प्रताड़ित करते हैं। मामला गंभीर था। इसलिए बराड़ा के एसडीएम ने बीईओ को नोटिस देकर बुलाकर उनका पक्ष सुना और बयान दर्ज किए ताकि कोई बवेला खड़ा न हो, लेकिन टीचर्स यूनियनों ने इस जांच को ही गलत ठहरा दिया। टीचर यूनियन को भेजी शिकायत में शिकायतकर्ता ने डीपीसी अम्बाला की भाषा शैली को बहुत अच्छी बताया था तो वहीं बीईओ बराड़ा की भाषा शैली को खराब बताया था। उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। बीईओ रामप्रकाश ने कहा कि एसडीएम ने अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। शिकायत में किसी का नाम वगैरा नहीं लिखा हुआ था। केवल हस्ताक्षर ही थे। ऐसे में किसने शिकायत की है। इसका पता नहीं चल सका।

गुमनाम चिट्ठी के जरिए शिकायत करना गलत है। अगर किसी टीचर के साथ कुछ गलत हुआ है तो उसे सामने आकर बताना चाहिए। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई हो। अशोक सैनी, सचिव, हरियाणा स्कूल अध्यापक संघ।

शिकायत पर बीईओ बराड़ा को अपना पक्ष रखने को बुलाया गया था। शिकायत पर किसी का नाम नहीं है। केवल हस्ताक्षर किए गए हैं। गिरीश कुमार, एसडीएम बराड़ा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30d6OyZ
via IFTTT