उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों के हित में कार्य करना उनको सिलाई व कढ़ाई में प्रशिक्षण देना यह नेक काम प्रयास समाज सेवा संस्थान कर रहा है। जो एक सराहनीय कार्य है। बेटी अगर हाथ के काम में दक्ष होगी तो ससुराल में उसकी बहुत प्रशंसा होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा व संस्था प्रधान विशाल सिंगला ने की, जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अशोक मित्तल रहे।
कटारिया ने कहा कि कहा कि प्रयास समाज सेवा संस्थान ने बराड़ा, मुलाना, साहा, तंदवाल, अलीपुर व उगाला सहित दर्जनों गांवों में सिलाई सेंटर खोलकर बेटियों को हस्तकला में निपुण किया है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में काम किए हैं। मोदी ने सीसीए व एनआरसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश में यह कानून बनाकर एक अहम काम किया है। विपक्षी लोग इस कानून के बारे में दुष्प्रचार कर जनता को बरगला रहे हैं। इस मौके पर सिलाई कढ़ाई में प्रशिक्षित महिलाओं को सर्टिफिकेट बांटे। इस मौके पर एसडीएम बराड़ा गिरीश कुमार, नपा चेयरपर्सन के पति अनमोल खेत्रपाल, पार्षद संदीप मोंटी अरोड़ा, पार्षद पवन कुमार, रजत मलिक, इंदू विज, मोनिका कालड़ा, प्रीति छाबड़ा, दिनेश मंगला व रजनीश शर्मा मौजूद रहे।
बराड़ा में प्रयास समाजसेवा संस्थान का सक्षम बेटी सम्मान समारोह
बराड़ा | सम्मान समारोह का शुभारंभ करते मंत्री रतन लाल कटारिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35MC9JU
via IFTTT