हादसे में भाजपा वर्कर राहुल की मौत

अम्बाला | बीती रात डेराबस्सी के पास चंडीगढ़ रोड पर हुए सड़क हादसे में कैंट डिफेंस कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता राहुल (28) की मौत हो गई। राहुल देर रात चंडीगढ़ से अपनी कार में कैंट आ रहा था। बताते हैं कि डेराबस्सी से आगे उसकी कार और नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था। राहुल की सगाई बीते वर्ष 7 नवंबर को एक डॉक्टर से हुई थी। उसकी शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2R82jlb
via IFTTT