फिरोजपुर झिरका| पिनगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रतनलाल ने बताया कि बीते दिनों पीड़ित लड़की का 5 आरोपियों ने पेपर देकर घर जाते समय अपहरण कर लिया था। जिसमें घटना के 5 दिन बाद लड़की को गुड़गांव से बरामद किया गया था। पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों का लगातार पीछा कर रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WCYiK1
via IFTTT