कोरोना का असर: मंदिर समिति का निर्णय, प्राचीन झिरकेश्वर मंदिर लॉकडाउन तक बंद


अगर प्रदेश सरकार तारीख बढ़ाती है तो मंदिर आगे तक बंद रहेगा

हर तरफ फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पांडव कालीन झिरकेश्वर मंदिर कपाट लॉकडाउन तक बंद कर दिए गए हैं। फिरोजपुर झिरका शहर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। यहां सैकड़ों लोग प्रतिदिन पूजा अर्चना व जलाभिषेक करते हैं। इस बीमारी को देखते हुए मंदिर के कपाट 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। शिव मंदिर समिति के प्रधान अनिल गोयल ने बताया है कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने 31 मार्च तक हरियाणा को लॉकडाउन कर दिया है। इस भयंकर बीमारी को देखते हुए लोगों की सुरक्षा को लेकर समिति के लोगों ने 31 मार्च तक मंदिर के कपाट बंद कर दिए हैं। लॉकडाउन तक मंदिर आगे तक बंद रहेगा। इस अवधि को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

कोरोना वायरस के कारण बंद किया गया पांडव कालीन झिरकेश्वर मंदिर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ferozepur Jhirka News - corona impact temple committee decision ancient jhirkeswar temple closed till lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WI5zrO
via IFTTT