चूली में बंद कराई फैक्ट्री, नाकों पर पुलिस तैनात


मंडी आदमपुर सिटी | लॉकडाउन की घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा 3 इंटर स्टेट नाके लगाये गए। पुलिस प्रशासन द्वारा मोड़ाखेडा-भादरा रोड़, चूली कलां-महराना रोड़ व बालसमंद-भादरा रोड इंटर स्टेट नाके लगाये गए हैं। आदमपुर क्षेत्र में नाकों की जांच के लिए मंगलवार सुबह डीएसपी नरेंद्र कुमार नाकों पर पहुंचे। आदमपुर थाना प्रभारी पवन कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों भी लगातार क्षेत्र में गश्त पड़ताल करते रहे। वहीं मंगलवार को आदमपुर प्रशासन को सूचना मिली कि गांव चूली बागड़ियान स्थित गत्ता फैक्ट्री में काम चला रहा है और फैक्ट्री में मौजूद कर्मी काम कर रहे हैं। सूचना मिलने पर तहसीलदार अशोक कुमार, बीडीपीओ संदीप कुमार, थाना प्रभारी पवन कुमार अन्य कर्मचारियों सहित फैक्ट्री में पहुंचे और फैक्ट्री मैनेजर को तुरंंत फैक्ट्री बंद करने के आदेश दिए।

आदमपुर-किशनगढ़ पर नाके पर थाना प्रभारी पवन कुमार व अन्य पुलिस कर्मी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Adampur News - haryana news factory closed in chuli police stationed on the streets


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xjn3jQ
via IFTTT