कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए रेडक्रॉस भी अपनी पूरी भूमिका निभा रहा है। रेडक्रॉस के कर्मचारी आने जाने वाले लोगों के हाथों में सेनिटाइजर से हाथ कर रहे हैं। साथ ही साबुन व सेनिटाइजर से हाथ साफ करने बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। मंगलवार को रेडक्रॉस टीम द्वारा नूंह महिला थाने के बाहर रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों के हाथों को साफ किया। टीम ने इस बीच लोगों को घर पर रहने व बाहर निकलते वक्त मुंह पर मास्क और रूमाल रखने के प्रति जागरूक किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरेंद्र सिंह कुंडू ने कहा कि रेडक्रॉस टीम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। इसी कड़ी में टीम सड़क पर हर आने जाने व्यक्ति को रोकते हुए उनके हाथों को सेनिटाइजर से साथ कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति सभी को सावधानियां बरतने की जरूरत है। बिना कारण घर से बाहर न निकलें। हम सभी की सावधानियां से इस कोरोना वायरस से बचा जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Jpisz
via IFTTT