सिवानी मंडी में युवक को कोरोना रोगी बताने की अफवाह, जांच में झूठी निकली


सिवानी मंडी | शहर में एक युवक के कोरोना के आशंकित होने की अफवाह से हड़कंप मंच गया। मंगलवार को जांच के लिए चिकित्सकों की टीम पुलिस के साथ संबंधित स्थान पर पहुंची तो पता चला कि वह इटली से नहीं बल्कि महाराष्ट्र से आया है। युवक में किसी प्रकार की बीमारी के लक्षण भी नहीं मिले। टीम ने हालांकि युवक का टेस्ट तो किया है साथ ही उसे एकांत में रहने के निर्देश दिए हैंै। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत उक्त युवक के पास पहुंची और उसकी जांच की। इस बारे में डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र ने बताया कि लोग सब कुछ जानते हुए भी बेवजह अफवाह फैला रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UhO9AY
via IFTTT