सुबह धरना शुरू होते ही पुलिस ने उखाड़ फेंका टैंट, कई लोगों को हिरासत में लिया


शिक्षक पिछले साल की रिपोर्ट के अनुसार अपनी डिटेल अपडेट करेंगे।

हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने गवर्नमेंट कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों की एंप्लॉय परफॉर्मेंस डिटेल मांगी है। ताकि स्कोर के आधार पर उनका ट्रांसफर किया जा सके। वायरस के चलते इन दिनों शिक्षण संस्थान बंद है ऐसे में शिक्षकों को अपने-अपने घरों से यह रिपोर्ट भरकर ऑनलाइन देनी होगी। महानिदेशक, हायर एजुकेशन हरियाणा ने राज्य के सभी गवर्नमेंट कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर परफॉर्मेंस का स्कोर अपने स्तर पर एचआरएमए पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षक पिछले साल की परफॉर्मेंस रिपोर्ट के अनुसार अपनी डिटेल अपडेट करेंगे। एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से एक परफॉर्मा भी दिया गया है जिसके आधार पर ही शिक्षक अपनी जानकारी हायर एजुकेशन तक पहुंचा सकेंगे। वहीं विभाग की वेबसाइट पर भी यह पर फॉर्म भरने का तरीका बताया गया है ताकि शिक्षकों को कोई परेशानी ना हो और वह आसानी से और जल्दी इसे भर कर विभाग को भेज सकें। बता दें कि हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ट्रांसफर पॉलिसी के तहत महिला शिक्षकों के साथ उम्रदराज और दिव्यांग शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। हर पांच वर्ष में प्रोफेसर का ट्रांसफर एक कॉलेज से दूसरे कॉलेजों में अनिवार्य हैं, जिसमें शिक्षक 3 वर्ष के बाद भी अपना ट्रांसफर ले सकते हैं। डिपार्टमेंट की ट्रांसफर पॉलिसी की योजना के मुताबिक हर साल गवर्नमेंट कॉलेजों की ओर से सही और खाली सीटों की जानकारी जारी की जाएगी। इसके बाद कालेजों के योग्य प्रोफेसर ऑनलाइन ट्रांसफर को लेकर कॉलेजों के विकल्प भरेंगे।

नॉलेज सीरीज

1. काेराेना वायरस से अब तक विश्व में कितने लाेग ठीक हाे चुके हैं?

2. एक रिपाेर्ट के मुताबिक अमेरिका में कितने प्रतिशत लाेग ठीक हुए है, जाे चिंताजनक है?

3. इस माह सेंसेक्स में कितने प्रतिशत की गिरावट हुई है?

4. पिछले एक महीने में दुनिया के शीर्ष कितने अरबपत्तियाें की संपत्ति 22 लाख करोड़ रु. घटी?

5. देश में सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी को कितना नुकसान हाे चुका है अब तक?

6. स्वास्थ्य सुविधाअाें के मामलें में देश की काैन सी रैंकिंग है?

7. काेराेना वायरस के कारण कर्फ्यू लगाने वाला पहला राज्य काैन सा है?

8. मध्य प्रदेश के सीएम के रूप में किसने हाल ही शपथ ली है?

9. 1 अप्रैल से कितने बैंकाें का विलय हो जाएगा?

10. एक रिपाेर्ट के मुताबिक देश में कितने लाख डाॅक्टराें की कमी है?

भास्कर



कोरोना के कारण रामनवमी पर वार्षिकोत्सव नहीं होगा

फरीदाबाद| भूपानी स्थित सतयुग दर्शन वसुंधरा में हर साल रामनवमी के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाला वार्षिकोत्सव इस बार विश्व में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण निरस्त कर दिया गया है।

आज का पंचांग

तिथि संवत् : चैत्र, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा बुधवार सायं 05:27 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2077, शाके 1942, हिजरी 1441, मुस्लिम माह रजब-उल-मुरज्जब, तारीख 29, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, 25 मार्च।

राशिफल

मेष : शुभ अंक...7 शुभ रंग...नारंगी

आपकी सारी योजना पूरी होने की संभावना है, लेकिन धैर्य से काम लें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। िमत्रों, िरश्तेदारों एवं पड़ोसियों का सहयोग आपको आत्मबल प्रदान कर सकता है। यात्राओं, समारोह एवं खानपान में सा‌वधानी बरतें। सोच-समझकर िनर्णय लें।

वृष : शुभ अंक...4 शुभ रंग...जामुनी

मेहनत का पूरा लाभ नहीं िमलने से िनराशा होगी। िमत्रों व परिचितों के व्यवहार से खिन्नता होगी। आर्थिक परेशानी दूर करने में नए तरीके कारगर सिद्ध होंगे। सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबारी यात्रा हो सकती है। िमत्रमंडली का पूरा सहयोग िमलेगा।

मिथुन : शुभ अंक...9 शुभ रंग...भूरा

आपको अपनी मेहनत पर गर्व होगा, लेिकन परिणाम न िमलने से िनराशा होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार के लोगों का सािन्नध्य आपका हौसला बढ़ाएगा। यात्राओं में अनावश्यक लेन देन से बचें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। अपनों के साथ समय बीतेगा।

कर्क : शुभ अंक...3 शुभ रंग...बादामी

व्यापारियों एवं नौकरीपेशा लोगों को उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। युवा वर्ग को नई उम्मीदें दिखाई देंगी। शारीरिक पीड़ा का अनावश्यक डर बना रहेगा। यात्रा एवं दौड़धूप से बचें। आय से अधिक खर्च होने से िखन्नता रहेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह : शुभ अंक...8 शुभ रंग...गुलाबी

िवरोधियों को भी नतमस्तक होना पड़ सकता है। राजकीय एवं पारिवारिक िववादों का निपटारा आपसी बातचीत से संभव है। आपको अपने िनर्णयों पर ज्यादा भरोसा करना परेशानी में डाल सकता है। समय के साथ चलने का प्रयास करें। यात्रा का योग है।

कन्या : शुभ अंक...2 शुभ रंग...स्लेटी

आध्यात्मिक एवं पारिवारिक यात्राएं िनरस्त करनी पड़ सकती हैं। परीक्षा की चिंता िवद्यार्थियों को रहेगी, लेकिन परिणाम अच्छा आएगा। आप अपनी सामर्थ्य के अनुसार पूरा प्रयास करके भी फल प्राप्त नहीं कर पाएंगे। आपका आकस्मिक निर्णय खुशियां देगा।

तुला : शुभ अंक...7 शुभ रंग...नीला

नई पीढ़ी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। आशानुकूल परिणाम नहीं िमलने से िनराशा होगी, लेकिन संघर्ष जारी रखें, सफलता िमलेगी। पठन, पाठन, संगीत एवं मनोरंजन में मन लगेगा। कारोबारी यात्रा हो सकती है। िप्रयजन से मुलाकात सुखद रहेगी। नए संपर्क बनेंगे।

वृश्चिक : शुभ अंक...1 शुभ रंग...आसमानी

अपनों के बीच अकेला महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टदायक हो सकती है। मांगलिक यात्राओं में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी पर िवश्वास करके अपनी गोपनीय वार्ता सार्वजनिक न करें। सोच-विचार कर नई योजना में पूंजी िनवेश करें।

धनु : शुभ अंक...6 शुभ रंग...हरा

आपको लक्ष्य प्राप्ति के िलए बहुत कुछ समझौता करना पड़ सकता है। आप सबकी मदद करना चाहेंगे, लेकिन िवरोधी आपकी प्रतिष्ठा गिराने का प्रयास करेंगे। कामकाजी लोगों को अपने अधीनस्थ एवं सहकर्मियों से िखन्नता रहेगी, लेकिन आपके िनर्णय सही साबित होंगे।

मकर : शुभ अंक...3 शुभ रंग...पीला

घरेलू एवं भौतिक संसाधनों की खरीद-फरोख्त का मन बनेगा। आप प्रतिभाशाली होते हुए भी अपनी प्रतिभा का सही उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। जल्दबाजी में बड़ा निर्णय लेने से बचें। िप्रयजन से मुलाकात सुखद रहेगी। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा। कारोबारी िवस्तार की संभावना है।

कुंभ : शुभ अंक...5 शुभ रंग...लाल

आप जिसका सहयोग कर रहे हैं, कुछ दिनों बाद वे आपके िलए सिरदर्द बन सकता है। जप, तप, दान, पुण्य आदि आपको आत्मिक शांति दे सकते हैं। स्वजनों एवं िमत्रों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। िमत्र िमलेंगे।

मीन: शुभ अंक...8 शुभ रंग...काला

धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों से मनोबल बढ़ेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। आपके संपर्क सीमित हैं, लेकिन नए लोगों का जुड़ाव खुिशयां देगा। िजद छोड़कर दूसरों की बात सुनें, राह आसान होगी। लोककल्याण के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। िफजूल खर्च से बचें।

सराहनीय: मास्क बनाकर 5 रुपए में दे रहा दर्जी, बोला-मकसद कमाना नहीं, सबकी जान बचाना है

भास्कर न्यूज | पुन्हाना

एक तरफ जहां देश के मेडिकल स्टोर संचालक एवं दुकानदार सेनिटाइजर व मास्क की कालाबाजारी करते हुए महंगे दामों में इन चीजों को उपलब्ध कराकर ऐसी परिस्थिति में भी मोटा मुनाफा कमाने में जुटे हुए है, वहीं दूसरी तरफ मानवता का परिचय देते हुए कपड़े सिलनेे वाला दर्जी (टेलर) बनवारी लाल लोगों को कम कीमत और जरूरतमंदों को मुफ्त में मास्क बनाकर सुरक्षित कर रहा है।

लगभग दस हजार से अधिक मास्क यह व्यक्ति पुन्हाना सहित आस-पास के बाजारों में उपलब्ध करा चुका है। जिसका उद्देश्य ऐसी परिस्थिति में कमाना नहीं, बल्कि देश भर में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रकोप के रोकथाम और बचाव में अपना सहयोग देना है। जब से वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस ने विश्व भर में रफ्तार पकड़ी है, तभी से ही मुख्य बचाव के स्त्रोत मास्क और सेनिटाइजर का क्षेत्र में घोर अभाव हो गया। मार्केट में अनेकों नए-नए नामों के सेनिटाइजर ने खूब महंगे दामों में अपनी जगह बना ली है। मेडिकल स्टोर संचालक व अन्य दुकानदार औषधि नियंत्रण अधिकारी के कड़े निर्देशों के बावजूद जमकर महंगे दामों में मास्क और सेनिटाइजर बेच रहे हैं। इस तरह के माहौल के बीच पुन्हाना के पुराना थाना रोड पर टेलरिंग का काम करने वाले गांव तुसैनी निवासी बनवारी लाल ने लोगों के लिए मास्क उपलब्ध कराने के लिहाज से लोगों के कपड़े सिलाई करने की बजाय मास्क बनाने का कार्य शुरू कर दिया।

नूंह से गाजियाबाद में 25 हजार का इनामी घोषित बदमाश चंद्र गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | नूंह

तावडू सीआईए पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। यूपी के गाजियाबाद में कई मामलों में वांछित बदमाश चंद्र पुत्र फजरू निवासी दलाबास थाना पुन्हाना को नूंह के शहीदी पार्क से गिरफ्तार किया। तावडू सीआईए इंचार्ज राकेश के नेतृत्व में बदमाश को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। इस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ लिया।

सीआईए इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की चंद्र किसी रिश्तेदार से मिलने नलहड़ मेडिकल कॉलेज आया हुआ है। आरोपी थाना मंसूरी जिला गाजियाबाद यूपी में किसी मुकदमे में 25 हजार का इनामी बदमाश है। टीम ने नूंह के शहीदी पार्क पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद आरोपी पैदल शहीदी पार्क पर पहुंचा तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी की तलाशी ली तो पुलिस ने एक अवैध 315 बोर की पिस्तौल व एक को बरामद किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ नूंह के सिटी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चंद्र ने गहनता से पूछताछ के दौरान बताया कि उत्तर प्रदेश के थाना मंसूरी में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं गाजियाबाद के लोनी में गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में थाना मंसूरी जिला गाजियाबाद को भी सूचित किया है।

शिक्षकों से एक दिन का वेतन राहत कोष में देने की अपील

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी के कुछ साथियों से दूरभाष पर वर्तमान परिस्थितियों पर मंथन किया।इसकी जानकारी देते हुए राज्य उप प्रधान सत्यनारायण यादव, जिला प्रधान सुभाष यादव व सचिव जसविंदर ने बताया कि परिस्थितियां भयंकर हैं। सरकारों की ग्लोबलाइजेशन, नव उदारीकरण व निजीकरण की नीतियों ने इन्हे ओर भयंकर बना दिया है। ऐसे में अध्यापक संघ सभी शिक्षकों से अपील करता है कि,न्यूनतम एक दिन का वेतन इस कोष में जरूर दे। अध्यापक संघ लाकडाऊन, कर्फ्यू के दौरान भी बिना सुरक्षा किट या आधी अधूरी किट के साथ सफाई-बिजली, पानी, डाक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस आदि का विपरीत परिस्थितियों में जान जोखिम में डालकर काम करने पर आभार व्यक्त करता है। माध्यमिक निदेशक के बिना किसी योजना व तैयारी के जिद पूर्वक, बिना सुरक्षा किट के मात्र एक-एक गिलास गेंहूू चावल के लिए जारी तुगलकी फरमान की निंदा की है। अध्यापक संघ निरंतरता में इस मुद्दे को उच्च अधिकारियों, शिक्षामंत्री व मीडिया के माध्यम से उठा रहा है। अभी तक भी कोई सुरक्षा किट, राशन व राशि बढ़ाने की घोषणा नहीं कर रहे हैं। इसके बाद भी जिन अध्यापकों ने विपरीत परिस्थितियों में रिस्क उठाकर राशन बांट दिया है, उनका अध्यापक संघ आभार व्यक्त करता है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने की एक दिन का वेतन आपात राहत कोष में देने की घोषणा

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष तरुण सुहाग ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गठित कोरोना-19 से लड़ने के लिए आपात कोष में प्रदेश के प्राथमिक शिक्षकों का सबसे बड़ा संगठन राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा-421 के पदाधिकारी अपना एक दिन का वेतन दानस्वरूप देंगे। इसके अलावा वे प्रदेश के अन्य प्राथमिक शिक्षकों को भी कोरोना पीड़ितों के लिए कोष में दान करने के लिए प्रेरित करेंगे। जिससे कि आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश सरकार के खजाने में कोई कमी ना आए। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा ने अपने वाट्सएप ग्रुप पर सभी जिलों के प्रधान व राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों से विचार विमर्श किया गया। इस संदर्भ में एक आम राय बनाई गई। इस चर्चा में ऑल इंडिया प्राइमरी टीचर फेडरेशन के संगठन सचिव विनोद ठाकरान, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, महासचिव सुरेश लितानी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुंडू, महिला विंग की अध्यक्षा मोनिका शर्मा, महिला विंग की उपाध्यक्ष सुमन दांगी, विजय शर्मा, पंकज वालिया, जिला प्रधान झज्जर सुधीर दलाल, जिला प्रधान गुड़गांव दुष्यंत ठाकरान, जिला प्रधान रोहतक रामराज कादियान, जिला प्रधान दादरी राजबीर रांगी, जिला प्रधान भिवानी सुरेंद्र सूरा, जिला प्रधान मेवात राजेश शर्मा, जिला प्रधान फरीदाबाद संजीत डबास, जिला प्रधान रेवाड़ी सुनील कुमार, जिला प्रधान महेंद्रगढ़ अशोक कुमार यादव, जिला प्रधान हिसार वेद पाल, जिला प्रधान पंचकूला गोपीचंद शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कोरोना वायरस की गंभीरता के मद्देनजर हरियाणा सरकार के प्रदेश को 31 मार्च तक लॉकडाउन करने के आदेशों का सभी प्राथमिक शिक्षकों से अक्षरशः पालन करने की अपील की।

नगर निगम शहर के बैंकों व अन्य जगहों को करवा रहा सेनिटाइज

हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने गवर्नमेंट कॉलेजों के लेक्चरर्स की मांगी परफॉर्मेंस डिटेल

बलिदान दिवस 30 जनवरी से शुरू हुआ था अनिश्चितकालीन धरना

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

नगर निगम प्रशासन शहरवासियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सेनिटाइज अभियान में जुटा हुआ है। निगम के सफाई, फायर ब्रिगेड, इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों, सेक्टरों व कालोनियों को सेनिटाइज करने के साथ-साथ शहर के बैकों, बारातघरों, एटीएम, सब्जी मंडी, मन्दिरों, गुरुद्वारों को विशेष तौर से सेनिटाइज किया। निगम की टीमों द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और टैंकरों से तिकोना पार्क स्थित वार्ड कार्यालय, वार्ड 14 निगम कार्यालय, सब्जी मंडी ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-16ए पाकेट, सेक्टर-46 पार्क व सामुदायिक भवन, रोज गार्डन, एसी नगर, सेक्टर-21डी, बाबा फरीद पार्क ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर -9 बूस्टिंग व सुलभ शौचालय, सामुदायिक भवन, सेक्टर-9, मार्किट सेक्टर-9, तालाब रोड शौचालय, सेक्टर-19, पुलिस चौकी सेक्टर -11, एनएच-5 जे-ब्लाक वार्ड नंबर 15, 3जी ब्लाक मेन बाजार व पार्क, सेक्टर-23ए, एनएच-5 ए-ब्लाक, एनएच-3 जी-ब्लाक मैन बाजार व शौचालय, अग्रसेन चौक मेन बाजार बल्लभगढ़, सिटी पार्क बल्लभगढ़, गुरुद्वारा वार्ड नंबर 12, शिव मन्दिर सैनिक कालोनी वार्ड नंबर 16, गुरुद्वारा सैनिक कालोनी, ऊंचा गांव आदि क्षेत्रों में दवाई का छिड़काव कर सेनिटाइज किया गया।

फरीदाबाद। कोरोना वायरस के संकऱ्मण से बचाने के लिए नगर निगम की टीम गुरुद्वारे को सेनेटाइज करती हुई।

हेल्पलाइन नंबर जारी

यदि ऐसा करना संभव न हो तो छूने से पहले इन चीजों की सतहों को और छूने के तुरंत बाद अपने हाथों को चलते पानी में कम से कम 20 सेकेंड के लिए धोएं। बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो हेल्प लाइन नंबर 108 या 85558893911 पर काल करें।

शिक्षक 3 वर्ष के बाद भी अपना ट्रांसफर ले सकते हैं

1. 1 लाख से ज्यादा 2. सिर्फ 1% 3. 32.7% 4. 20 अरबपतियों की 5. सबसे ज्यादा 41% नुकसान 6. 145वीं 7. पंजाब 8. शिवराज सिंह चाैहान 9. 10 10. पांच लाख डॉक्टरों की कमी

उत्तर

सुझाव या फीडबैक

के लिए हमें ई-मेल करें

editorharyana@dbcorp.in

सवाल

आज के




{पंडित प्रो. विनोद शास्त्री




आज जन्मे बच्चों के नामाक्षर व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

06:29 रेवती 1 स्वर्ण मीन दे

11:03 रेवती 2 स्वर्ण मीन दो

17:48 रेवती 3 स्वर्ण मीन चा

24:32 रेवती 4 स्वर्ण मीन ची

शुभाशुभ ज्ञानम् : उत्तर शृंगोन्नति, चान्द्र संवत्सर 2077 प्रारंभ, बसंत नवरात्र प्रारम्भ, घटस्थापना, चेटीचण्ड, श्री झूलेलाल जयंती, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, श्रीगौतम जयंती, कल्पादि, पंचक, घटस्थापना का समय प्रातः 06:29 से प्रातः 07:26 तक। चौघड़िया अनुसार प्रातः 6:29 से 9:31 तक लाभ व अमृत एवं प्रातः 11:02 से 12:09 तक शुभ का चौघड़िया श्रेष्ठ है।

चौघड़िया मुहूर्त : प्रात: 6:29 से 9:31 तक लाभ व अमृत का, प्रात: 11:02 से 12:33 तक शुभ का, दोपहर 03:35 से 5:06 तक चर का, सायं 05:06 से 06:37 तक लाभ का चौघड़िया रहेगा।

आज िवशेष : आज से नवरात्र प्रारंभ हैं। देवी के निमित्त नौ दिन उपवास कर च‌‌ण्डीपाठ, दुर्गासप्तशती, सुंदरकाण्ड, रामायण आदि का पाठ करें और प्रतिदिन कन्या पूजन करें।

सूर्योदय कालीन नक्षत्र :

रेवती नक्षत्र संपूर्ण िदनरात रहेगा। ब्रह्म योग दोपहर 03:36 तक, इसके बाद ऐन्द्र योग रहेगा। बव करण सायं 05:27 तक, इसके बाद बालव करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रात: 05:30)

सूर्य-मीन, चंद्र-मीन, मंगल-धनु, बुध-कुंभ, गुरु-धनु, शुक्र-मेष, शनि-मकर, राहु-मिथुन, केतु-धनु राशि में स्थित हैं।

दिशाशूल : उत्तर दिशा

यदि जरूरी हो तो दूध पीकर यात्रा कर सकते हैं।

राहुकाल :

दोपहर 12:00 से 1:30 तक ।

शुभाशुभ ज्ञानम् : उत्तर शृंगोन्नति, चान्द्र संवत्सर 2077 प्रारंभ, बसंत नवरात्र प्रारम्भ, घटस्थापना, चेटीचण्ड, श्री झूलेलाल जयंती, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, श्रीगौतम जयंती, कल्पादि, पंचक, घटस्थापना का समय प्रातः 06:29 से प्रातः 07:26 तक। चौघड़िया अनुसार प्रातः 6:29 से 9:31 तक लाभ व अमृत एवं प्रातः 11:02 से 12:09 तक शुभ का चौघड़िया श्रेष्ठ है।

सही हल क्रॉस वर्ड | 5319**



31

मु

सा



ना

या

बा



30



20

ना

19

का

21

धा

23

मा

का

19



22

सी

िव





25



23



29

वा



कि

25

मा

28



या

ता



18



16

पं

19



बा

20



15



17



27



26

को





22



25

सा

ला

ठा

24



16

तां



जो

नी

15

छि





14

वां

13



का

12







ना

11







10







7

िप







9

फू

8

ना

िम

6

ना



2



5



3

शु

र्दि

4

का



1

हा

बाएं से दाएं

1. मेहमान (3)

3. दृढ़ निश्चय, विचार, इरादा, प्रतिज्ञा (3)

6. शर्म, लज्जा (2)

7. नभ, गगन, आसमान (3)

8. आयुष्य, क्रिया की धातुओं में लगकर स्थिति, भाव आदि के अर्थ सूचित करने वाला प्रत्यय (2)

9. सहारा, शरण, घर (3)

10. निवास स्थान, घर, मकान (3)

11. नया, नौ (2)

13. समान विचार, मतैक्य (4)

14. बेल, लता, वल्लरी (3)

15. सांत्वना, ढाढ़स, धीरज (3)

16. नदी का बहुत गहरा भाग (2)

17. बहाव, जल आदि की धारा, अटूट

क्रम (3)

18. अजन्मा, परमेश्वर (2)

20. अंग, अवयव, अंश, आकृति, रूप, प्रतिरूप (3)

21. निष्कलंक (3)

22. मिट्टी (2)

24. खार, राख (2)

25. समय, अवसर, अवधि, अंत (2)

26. छिपाव (3)

27. एक सीध सादा और शांति का प्रतीक

पक्षी (4)

ऊपर से नीचे

1. कृतज्ञ, शुक्रगुजार, मशकूर (6)

2. स्त्री, औरत (2)

3. विशिष्ट विभाग या शाखा (3)

4. खींचना, फूंक, चाबुक (2)

5. गिरावट, पतन, उतार (4)

7. साधु संतों की कुटी, तपोवन, साधक समुदाय के रहने का स्थान (3)

8. मनुष्य, व्यक्ति, आदि पुरुष (3)

10. अचानक, एकाएक (3)

12. कारण, हेतु (3)

13. परामर्श, राय, मशविरा (3)

15. सूर्य (4)

17. इंतजार (3)

18. न्यायालय (4)

19. संसार, दुनिया (2)

21. अनियंत्रित, काबू से बाहर (3)

22. कोमल, मुलायम, मधुर, हल्का (2)

23. औरत, स्त्री (2)

 5320**

27

26

19

18

17

16

24

23

25

24

22

16

15

14

20

20

21

19

13

11

12

12

11

10

9

10

8

7

6

5

4

3

2

1

पुन्हाना, मास्क बनाते हुए व वितरित करते हुए बनवारी लाल टेलर।

तीन लोग विरोध करने पर हिरासत में लिए: एसपी

जिला पुलिस अधीक्षक नूंह नरेंद्र बीजानियां ने बताया कि बड़कली चौक पर धरने पर बैठे लोगों ने समझदारी दिखाते हुए कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए हालात सामान्य होने तक के लिए धरना रद्द कर दिया है। विरोध करने वाले 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिन्हें छोड़ा जा रहा है।

धरना खत्म करने के लिए एक पक्ष ने फैसला किया

मेवात के बड़कली चौक पर महात्मा गांधी के बलिदान दिवस 30 जनवरी को आरंभ किया गया था। पुलिस की कार्रवाई के बाद नौमान कासमी, मौलाना कारी इरशाद, मौलाना बिलाल, साबिर इमामनगर, मुबारिक मांडीखेड़ा ने बैठक की। कोरोना वायरस पर राय मशविरा करने के बाद सहमति से फैसला लिया कि शाहीन बाग के साथ धरना रद्द हुआ तथा कोरोना महामारी खत्म होने के बाद अगला फैसला होगा।

इसका विरोध जताने पर कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। मेवात आरटीआई मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा सबीला जंग ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने धरने के टेंट जेसीबी बुलाकर उखाड़ दिया है। एक पेड़ भी जड़ से उखाड़ा है। शाहीन बाग की तरह जमीयत उलेमा व मेवात आरटीआई मंच के लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनमें जमीयत उलेमा के महासचिव मौलाना साबिर कासमी भी शामिल है।

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर झिरका

सीएए-एनआरसी व एनपीआर के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में 100 दिनों तक चले शांतिपूर्ण धरने को हटाने के बाद हरियाणा पुलिस महानिदेशक के आदेश पर 55 दिनों से चले आ रहे मेवात आरटीआई मंच एवं जमीयत उलेमा के धरने का टैंट उखाड़ फेंका। इसके साथ ही पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि तीन लोगों को हिरासत लेकर बंद किया गया।

कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की महामारी के खतरे को देखते हुए मेवात आरटीआई मंच एवं जमीयत उलेमा के पदाधिकारियों की अधिकारियों के साथ देर रात हुई थी। जिसमें फैसला लिया गया था कि कोरोना संकट से पैदा हालात देखकर धरने को आगे बढ़ाया जाएगा। दिल्ली के शाहीन बाग में मध्यरात्रि 2 बजे दिल्ली पुलिस व सैनिक बलों ने तंबू हटा दिए और कई लोगों को हिरासत में लिया। दिल्ली की इस कार्रवाई से मेवात पुलिस भी सख्ती के मूड में आ गई। मंगलवार को बड़कली चौक पर लगभग 11 बजे लोग धरने पर बैठे ही थे कि पुलिस के जवानों ने दल-बल के साथ पहुंचकर सुबह के 11.15 बजे तक धरने के तंबू को जेसीबी से उखाड़ फेंका।

फिरोजपुर झिरका, बड़कली चौक सीएए के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन के टैंट को हटाती हरियाणा पुलिस।

नूंह, पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

मास्क का उपयोग करें तथा भीड़ से बचें: सुरेश लितानी

महासचिव सुरेश लितानी ने सभी प्राथमिक शिक्षकों के साथ-साथ प्रदेश के सभी छात्रों को इस बीमारी से लड़ने के लिए सजग व बचाव के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की गई एडवाइजरी का अक्षरशः पालन करें। हाथों को बार बार साबुन से धोएं। मास्क का उपयोग करें तथा भीड़ से बचें।

सराहनीय पहल }आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार के खजाने को भरने के लिए अपील की



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mewat News - as soon as the dharna started in the morning the police uprooted the tent detained many people
Mewat News - as soon as the dharna started in the morning the police uprooted the tent detained many people
Mewat News - as soon as the dharna started in the morning the police uprooted the tent detained many people
Mewat News - as soon as the dharna started in the morning the police uprooted the tent detained many people


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JdDhO2
via IFTTT