महंगी बेची जा रही थी सब्जियां, मार्केट कमेटी ने रेट तय किए, मगर कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी से ज्यादा


नई सब्जी मंडी से लेकर शहर अाैर गांवाें में लाेगाें काे डबल रेट में फल अाैर सब्जियां मिल रही हैं। लाॅकडाउन का फायदा उठाकर रेहड़ी-फड़ी वालाें ने सब्जियाें के रेट में बढ़ाेतरी कर दी है। इससे जनता की परेशानी अाैर बढ़ गई है। सब्जियाें के रेट दूसरे जिलाें में प्रशासन ने कई दिन पहले तय कर दिए थे। अब अम्बाला मार्केट कमेटी ने भी रेट तय कर दिए हैं। साथ ही माेबाइल नंबर भी जारी किए हैं कि अगर काेई रेहड़ी-फड़ी वाला ज्यादा रेट में सब्जी बेचता है ताे उसके खिलाफ शिकायत की जाए, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में मंडी के सुपरवाइजर चंद्रभान के नंबर 70152-32585 अाैर सहायक सचिव मनाेज के नंबर 97297-30505 पर शिकायत कर सकते हैं। हालांकि अम्बाला मार्केट कमेटी ने दूसरे जिलाें की सब्जी मंडी के मुकाबले ज्यादा रेट तय किए हैं। दूसरे जिलाें में सब्जी व फल के रेट कम हैं।

यह रेट कुरुक्षेत्र के जो अम्बाला से कम हैं

आलू का प्रति किलो थोक रेट 15 से 20 रुपए तय किए गए हैं। वहीं रिटेल रेट 20 से 25 के बीच रखा है। यानी 25 रुपए प्रति किलो से ऊपर कोई भी रेहड़ी-फड़ी या दुकानदार नहीं वसूल सकता। इसी तरह प्याज का 20 से 30 रुपए के बीच थोक रेट निर्धारित किया है। रिटेल में 25 से 35 रुपए तक रेट विक्रेता ले सकता है। टमाटर का 15 से 25 रुपए थोक रेट और रिटेल में 20 से 30 रुपए प्रति किलो के लिए जा सकते हैं। फूलगोभी 15 से 20 थोक रेट और रिटेल में 20 से 25 रुपए प्रति किलो तक विक्रेता ले सकते हैं। मटर थोक रेट 15 से 25 रुपए और रिटेल में 20 से 30 रुपए तक प्रति किलो निर्धारित किए गए हैं। मूली-शलगम 10 से 15 रुपए और रिटेल में 15 से 20 रुपए प्रति किलो रखे गए हैं। भिंडी थोक रेट 60 से 80 रुपए प्रति किलो और रिटेल में 70 से 90 रुपए प्रति किलो।

कुरुक्षेत्र में फलों के प्रति किलो रेट भी निर्धारित

सेब थोक रेट 80 से 150 रुपए और रिटेल में 100 से 200 रुपए किलो, केले थोक रेट 20 से 30 रुपए और रिटेल में 25 से 35 रुपए प्रति किलो, किन्नू थोक रेट 20 से 30 और रिटेल 25 से 35 रुपए किलो निर्धारित है।

यह रेट अम्बाला के

फल/सब्जी रुपए/किलाे

संतरा 50 से 80

अंगूर साेनका 90 से 120

अंगूर गाेल 60 से 80

सेब 100 से 120

चीकू 30 से 50

पपीता 40

केला 60/दर्जन

अाम 60 से 100

अनार 80 से 120

तरबूज 25 से 30

टमाटर 25 से 30

अालू 30

प्याज 25

पेठा 25

गाेभी 15 से 20

हरी मिर्च 100 से 120

अदरक 100 से 120

भिंडी 70 से 80

बंद गाेभी 15 से 20

लहसुन 125 से 140

खीरा देसी 25

खीरा पाली हाउस 35 से 40

घीया 20

मटर 40 से 50

नींबू 50 से 70

धनिया 25 से 30

मेथी 10 रुपए/नग

माैसमी 30 से 40

नाेट: यह रेट सेक्टर अाैर माेहल्ले में बेचने वाले रेहड़ी-फड़ी वालाें के लिए तय किए गए हैं।

यह रेट रेवाड़ी के जो अम्बाला से कम हैं

फल/सब्जी रुपए/किलाे

संतरा 40 से 50

अंगूर 70 से 80

अनार 90 से 100

सेब 100 से 120

चीकू 40 से 50

पपीता 30 से 50

केला 50 से 60

अाम 100 से 120

तरबूज 20 से 30

खरबूजा 50 स 60

टमाटर 25 से 35

अालू 20 से 30

प्याज 25 से 30

मटर 37 से 45

गाेभी 20 से 25

मिर्च 45 से 55

अदरक 90 से 110

भिंडी 45 से 55

लहसुन 75 से 85

टिंडा 25 से 30

खीरा 20 से 25

धनिया 25 से 30

घीया 20 से 25

ककड़ी 25 से 30

बंदगाेभी 20 से 25

फल अाैर सब्जियाें की महंगाई काे देखते हुए मार्केट कमेटी की तरफ से रेट तय किए गए हैं। अगर काेई रेहड़ी-फड़ी शहर के सेक्टर-माेहल्ले में तय रेट से ज्यादा सब्जी व फल बेचता है ताे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अाशा, सेक्रेटरी मार्केट कमेटी, सिटी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dBcqt3
via IFTTT