होली के दिन झगड़े में घायल हुए ब्रह्मा कालोनी निवासी एक 35 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान हिसार के अस्पताल में मौत हो गई।
मिहिसोत जिला दरभंगा बिहार निवासी 35 वर्षीय रविंद्र साहनी परिवार समेत पिछले 15 सालों से ब्रह्मा कालोनी में रहता था और शहर में मार्बल लेबर का कार्य करता था। होली के दिन 10 मार्च को बच्चे की टोपी को लेकर पड़ोसियों का उसके साथ झगड़ा हो गया। झगड़े में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया था। परिजनों ने उसे हिसार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान रविंद्र ने रविवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने 11 मार्च को रविंद्र के भाई धर्मेंद्र के बयान पर आईपीसी की धारा 323, 341, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस शिकायत में रविंद्र के भाई धर्मेंद्र साहनी ने बताया कि दस मार्च को उसका भाई रविंद्र व जटाशंकर गली में खड़े हुए थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी महेंद्र व उसके लड़के लवली व अंकित तथा महेंद्र की प|ी सुमन रविंद्र व जटाशंकर के साथ झगड़ा करने लगे। महेंद्र व उसके परिवार के सदस्यों ने रविंद्र व जटाशंकर के साथ मारपीट की और पत्थरबाजी की। गली में खड़ी दो बाइकों को भी तोड़ दिया था। झगड़े में लगी चोट के कारण रविंद्र व जटाशंकर घायल हो गए थे। झगड़े में लगी चोट के कारण रविंद्र अचेत हो गया था उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। रविंद्र के चाचा शिवशंकर ने बताया कि रविंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। महेंद्र व उसके परिवार के सदस्यों ने रविंद्र को चाेटें मारी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। शिवशंकर ने बताया कि गली में रविंद्र का बेटा खेल रहा था। इसी दौरान रविंद्र के बेटे की टाेपी महेंद्र ले गया। रविंद्र जब टोपी लेने महेंद्र के घर गया तो महेंद्र व उसके परिवार के सदस्यों ने रविंद्र की पिटाई कर दी थी। रविंद्र हमलावरों से बचकर गली में आया तो आरोपियों ने गली में उसके साथ मारपीट की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZ8Zum
via IFTTT