इंस्टालेशन समारोह में डॉ. एनके गर्ग को सौंपा रोटरी क्लब का प्रधान पद


रोटरी क्लब ने शनिवार रात निजी विश्राम गृह में इंस्टालेशन समारोह कर रोटेरियन डॉ. एनके गर्ग को नया प्रधान नियुक्त किया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक

घनश्याम दास सर्राफ ने शिरकत की। समारोह में इंस्टालेशन अधिकारी पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन डाॅ. केसी काजल उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन डाॅ. एएस यादव की देखरेख में किया गया तथा मंच का संचालन दिनेश कश्यप ने किया।

समारोह में पूर्व प्रधान रोटेरियन अनिल कीर्ति ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इंस्टॉलेशन अधिकारी पूर्व प्रांतपाल डाॅ. केसी काजल ने नव नियुक्त प्रधान डाॅ. एनके गर्ग व उनकी टीम को पौधे भेंट कर गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त प्रधान डाॅ. गर्ग ने प्रदीप यादव को सचिव व रामनिवास यादव को सहसचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी। डाॅ. एएस यादव, जयंत सिंगला, डाॅ. जीएन त्रिपाठी, डाॅ. पवन गोयल, डाॅ. कपिल शर्मा, डाॅ. डीपी कौशिक, दिनेश कश्यप, अमित सिंह, डाॅ. विरेन्द्र सरीम, वीसी महेश्वरी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बनाया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि विधायक घनश्याम दास सर्राफ ने कहा कि रोटरी क्लब के सदस्य सामाजिक कार्य करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि क्लब के सदस्य शहर की सुंदरता को बनाने, लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने, पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए समय-समय पर पौधारोपण अभियान चलाना व जरूरतमंद लोगों की मदद करने में हमेशा तैयार रहते हैं। नवनियुक्त प्रधान डाॅ. एनके गर्ग ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे तथा क्लब को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ेंगे। कार्यक्रम में क्लब सदस्य व एक विचार-एक सोच मंच की सदस्य डाॅ. संध्या गर्ग के जिन सदस्यों का जन्मदिन था उन्हें पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया। डाॅ. संजीव गर्ग, डाॅ. विनायक रस्तोगी, अनिल अग्रवाल, अशोक लोहिया, राजेश शर्मा, पूनम अग्रवाल, रमन गुप्ता व प्रवीण संगई ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर डाॅ. हिमांशु अंचल, धर्मेंद्र शर्मा, गगन कोकचा, डाॅ. संध्या गर्ग, प्रेमलता सर्राफ, एडवोकेट वीबी जैन, भारत विकास परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, रेखा गुप्ता, नवीन गुप्ता, डाॅ. करण पूनिया, डाॅ. वंदना पूनिया, आईएमए के अध्यक्ष डाॅ. एएस गुलिया, डाॅ. वेद अग्रवाल, डाॅ. सरिता अग्रवाल, डाॅ. शिवकांत शर्मा, डाॅ. राहुल मित्तल, डाॅ. सुनीता देशवाल, डाॅ. देशवाल व सुरेंद्र समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2vYkpzH
via IFTTT