राहत काेष में दिए चेक काे दिखाते प्रधान भारत भूषण।
अम्बाला सिटी | सिटी सेक्टर-9 महादेव मंदिर कमेटी प्रधानमंत्री राहत काेष में 1 लाख रुपए जमा करवाएगी। कमेटी की वीरवार काे मंदिर में मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान भारत भूषण अग्रवाल ने की। उन्हाेंने बताया कि काेराेना वायरस के प्रकाेप के चलते मंदिर कमेटी ने मीटिंग में फैसला लिया है कि मंदिर कमेटी की तरफ से एक लाख रुपए की राशि प्रधानमंत्री राहत काेष में दी जाएगी। उन्हाेंने लाेगाें काे भी आह्वान किया कि वह अपने घर में सुरक्षित रहें। मीटिंग में गुलशन धमीजा, पवन गाेयल, पवन चलाैटा, विपिन सूरी, अनिल अग्रवाल, अनिल व अशाेक शर्मा माैजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UDs9k5
via IFTTT