सिटी के श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार में पूजा करते हुए ।
अम्बाला सिटी | सिटी पीपली बाजार स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर में श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पंडित पंकज डिमरी, एवं रविंद्र शर्मा ने अपनी प|ी सहित सुंदरकांड का पाठ किया। अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि रामनवमी यह शब्द ही अपने समूचे पौराणिक इतिहास को व्यक्त करता है कि आज ही के पवित्र दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने भारत की धरा पर अवतरित होकर अपनी आदर्श लीलाओं के द्वारा संसार के भूले-भटके लोगों के समक्ष सच्ची मानवता के आदर्शों की स्थापना की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JwACPA
via IFTTT