भले ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लॉकडाउन का पालन करने की अपील लोगों से कर रहे हों मगर लोग अभी भी उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे। शनिवार को शहर के बाजारों में तो यह स्थिति हो गई है कि काफी संख्या में दुकानदारों ने दुकान खोलनी शुरू कर दी।
शहर की बिश्नोई मार्केट, मोती बाजार, राजगुरु मार्केट में तो किरयाना की दुकानों से लेकर हौजरी और रेडीमेड गारमेंट की दुकानें खुली रहीं। यही नहीं दुकानों पर काफी संख्या में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। हालांकि कई स्थानों पर नगर निगम और पुलिस की टीम ने दुकानों को बंद कराया।
रिटेल और थोक बाजारों में एक सा हाल, अफसरों ने समझाया लॉकडाउन का मतलब
- राजगुरु मार्केट (दोपहर 2:00 बजे) : यहां पर कई दुकान पूरी तरह से खुली थीं। वहीं कई दुकानों के नीचे से भी शटर खुले हुए थे। जैसे ही भास्कर ने टीम ने खुले शटर को कैमरे में कैद करना चाहा तो दुकानदारों ने शटर बंद कर दिए। यही नहीं फोटो अखबार में नहीं छापने की भी गुहार लगाने लगे।
- गोविंदगढ़ बाजार (दोपहर 2:30 बजे) : यहां पर भी 15 से अधिक दुकानें खुली थी। जिन पर ग्राहकों की लाइन लगी हुई थी। लोगों ने बताया कि 3 दिन से लगातार दुकान खुल रही है।
- जिंदल चौक ( शाम5:30 बजे) : यहां पर दूर-दूर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। सब्जी और फल विक्रेताओं के यहां पर भी लोगों की भीड़ थी हालांकि उनमें डिस्टेंस था। पुलिसकर्मी भी डिस्टेंस बनाने में मदद कर रहे थे।
- कैंप चौक (दोपहर बाद 3:00 बजे) : यहां पर काफी दूर तक वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई थी। पुलिसकर्मी वाहन चालकों से बाहर निकलने का कारण पूछ रहे थे । कुछ वाहन चालक दवाई लेने तो कुछ अस्पताल सिविल अस्पताल जाने का बहाना बनाते नजर आए।
- पुरानी सब्जी मंडी के पास (समय 4:30) : यहां पर पुलिस व नगर निगम की टीम छापामारी कर रही थी। बेवजह दुकान को खोलने वालों की दुकानों को बंद कराया जा रहा था। यही नहीं लॉक डाउन और प्रशासन के आदेशों के बिना दुकान नहीं खोलने की भी चेतावनी दी जा रही थी।
लाॅकडाउन की अवहेलना करने वालों के चालान
जिला पुलिस ने शनिवार काे लाॅक डाउन की अवहेलना करने वालाें पर लगाम कसते हुए माेटर वाहन अधिनियम के तहत 239 वाहनाें के चालन व 14 वाहनाें काे जब्त किया है। पुुलिस के अनुसार लाॅक डाउन के दाैरान अब तक 5613 वाहनाें के चालान किए गए। वहीं 493 वाहनाें काे जब्त कर 33 लाख 99 हजार 900 रूपए का जुर्माना लगाया है।
एसपी की लोगों से अपील
कोरोना वायरस पर विजय पाने के लिए लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन करना जरूरी है । लोगों को बेवजह घर से निकलने से बचना चाहिए। यही नहीं घरों में डिस्टेंस बनाए रखे। जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले।'' -गंगाराम पुनिया, एसपी, हिसार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y5hhgX
via IFTTT