शनिवार अलसुबह पांच बजे कोटा से हिसार पहुंची 16 छात्राओं, 4 माताओं को एचएयू और 26 छात्रों को जीजेयू में फैसिलिटी क्वारेंटाइन किया है। तहसीलदार विनय चौधरी की मौजूदगी में डॉ. कुलदीप डाबला के नेतृत्व में एमओ सोरखी डॉ. शेखर राठी, फार्मासिस्ट राजन वर्मा ने सभी की स्क्रीनिंग की। इसके बाद दंत सर्जन डॉ. बंसीलाल की टीम ने कोटा से लौटे सभी 46 सदस्यों के सैंपल लिए।
इनके अलावा उक्त टीम ने 12 रोडवेज चालक, 12 परिचालक, 11 पुलिस कर्मियों सहित 110 की स्वास्थ्य जांच की। बता दें कि अगर छात्र-छात्राओं की रिपोर्ट निगेटिव आती है और फ्लू के लक्षण नहीं दिखते तो 14 दिनाें के लिए होम क्वारेंटाइन हो सकते हैं। हालांकि तब भी स्वास्थ्य विभाग की मॉनिटरिंग जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eQTnvK
via IFTTT