भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ डेढ़ घंटा चली बैठक; जेपी नड्‌डा से मिलकर मुख्यमंत्री बोले- प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा जल्द

प्रदेश में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। सीएम मनोहर लाल ने इस संबंध में गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से नई दिल्ली में करीब डेढ़ घंटा तक मुलाकात की। सीएम ने नए प्रदेशाध्यक्ष और बरौदा उप चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। इसके अलावा प्रदेश में नई नियुक्तियों को लेकर गहन मंथन हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बातचीत के बाद सीएम ने कहा कि जल्द ही नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान होगा। इसमें अब देरी नहीं होनी चाहिए। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने साफ किया कि फिलहाल ऐसी कोई योजना ही नहीं है। जब करना होगा, तब किया जाएगा।

यूपी के गैंगस्टर विकास दूबे को लेकर सीएम ने कहा कि हरियाणा पुलिस को जब जानकारी मिली तो छापेमारी की गई थी। खुद डीजीपी इस मामले को देख रहे थे। इसमें हरियाणा की ओर से किसी तरह की चूक नहीं हुई। जब हरियाणा पुलिस की टीम पहुंची, तब विकास दूबे निकल चुका था, जो आरोपी पकड़ा है, उसे यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। बेरोगजारी के मामले में विपक्ष द्वारा पेश किए गए आंकड़ों पर सीएम ने कहा कि यह बिना सिर पैर के आंकड़े हैं।

केंद्र से मांगे 500 करोड़ रुपए : सीएम ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकत की। हरियाणा में एक लाख हेक्टेयर से अधिक एरिया में किसानों ने धान छोड़कर दूसरी फसलें उगाने का निर्णय लिया है। ऐसे किसानों को प्रोत्साहन राशि देने के लिए केंद्र से 500 करोड़ रुपए मांगे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम ने नए प्रदेशाध्यक्ष और बरौदा उप चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZedHBd
via IFTTT