रेडक्राॅस सोसाइटी वालंटियर्स एनजीओ के साथ मिलकर जरूरतमंदों खाना दे रहे


रेडक्राॅस सोसाइटी के प्राेग्राम ऑॅफिसर मनोज सैनी के नेतृत्व में रेडक्रॉस वालंटियर्स एनजीओ के साथ मिलकर घर-घर खाना पहुंचा रहे हैं। साथ ही खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, एसडीएम ऑफिस के कार्यकर्ता दिन-रात सेवा कर रहे हैं। एनजीअाे के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुनैना गुप्ता, गुलजार ,हितेश, पंकज, हरमिंदर, अनिल, शिवम, ललित वालंटियर्स खाना वितरित कर रहे हैं। इसके अलावा अजय बवेजा, सन्नी, ललिता प्रसाद द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। वालंटियर्स ने लाेगाें काे जागरूक करते हुए कहा कि वह अपने घरों से बाहर न निकले। नाक और मुंह ढक कर रखें। यह टीम एसडीएम सुभाष सिहाग के नेतृत्व में कार्य कर रही है। वाइसीओ रेखा सरीन वालंटियर्स ने वालंटियर्स का हौंसला बढ़ाया। रेड क्रॉस के कार्यकर्ता सुनिल और हितेश एसडीएम ऑफिस से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

एसडीएम के नेतृत्व में राशन बांटती रेडक्राॅस वांलटियर्स की टीम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news red cross society volunteers in collaboration with ngos giving food to the needy


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xIRkJ2
via IFTTT