अम्बाला सिटी | कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कैशियर रोहित जैन ने की। देवेंद्र वर्मा ने बताया कि रोहित जैन ने सभी से कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा अम्बाला शहर हलके में कोविड-19 वायरस की महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण जरूरतमंदों की सहायता कर रही है। उन्होंने बताया कि अशोक बूंदी, रिंकू पुनिया, बलविंदर पुनिया, वीरेंद्र दीक्षित, तरुण चुघ, राजेश मेहता, मिथुन वर्मा, जसबीर मलौर, कुलदीप सिंह गुल्लू, ईशु गोयल, हरीश साशन, अमरजीत कौर सोढी, अश्विनी काली, मंगत राम मंगा, पवन कुमार व बॉबी की टीमें काम कर रही हैं। जैन ने बताया कि इसके अलावा अशोक बूंदी अम्बाला शहर के करीब 1200 असंगठित मजदूरों के फॉर्म भरकर प्रशासन के माध्यम से जरूरतमंदों को सहायता मुहैया करवा रहे हैं। जैन ने बताया कि प्रशासन की सहायता के लिए कांग्रेस पार्टी ने डीसी पत्र लिखकर पार्टी की ओर से 27 वालंटियर्स की सूची भेजी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/344GUiM
via IFTTT