अम्बाला | कैंट के बाजाराें में जिला प्रशासन की अाेर से काेराेना वायरस काे लेकर बाेर्ड लगाए गए हैं ताकि जनता को जागरूक किया जा सके। बोर्ड पर लिखा है कि वह कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए क्या करें और क्या न करें जिससे संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने जिले के सभी खंडों के फोन नंबर भी जारी किए हैं ताकि जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाया जा सके। जिला प्रशासन ने कहा कि धारा 144 लगी है इसलिए यदि सामाजिक संस्थाएं चाहती हैं कि फूड पैकेट वितरित करने हैं, इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी जरूरी होगी। इसी के चलते सिटी, कैंट, बराड़ा, नारायणगढ़ के एसडीएम कार्यालय के मोबाइल नंबर और मोबाइल नंबर दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस प्रशासन के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। डीसी कार्यालय का भी नंबर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xJPXd7
via IFTTT