दिव्यांगों के लिए ट्रेन का सफर सुगम बनाएगा पोर्टल


ट्रेनों में सफर करने वाले दिव्यांग रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से रेलवे के दिव्यांगजन यात्रियों को परेशानी रहित सेवा प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से दिव्यांगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व सूचना सुविधा मिल सकेगी। इस एप्लीकेशन से दिव्यांगजन को वेरिफिकेशन, ई-टिकेटस, सिस्टम टिकेटस, फोटो आइडेंटी कार्ड जारी करवाने के लिए मंडल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। वे ऑनलाइन https://ift.tt/39PfjnU पर जाकर सीधे अनिवार्य दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। दिव्यांग यात्रियों को यूनिक फोटो आईडी स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए अपने आवेदन के स्टेटस को ट्रैक कर सकेंगे। दिव्यांग यात्री इस एप के जरिए रेलवे से मिलने वाली सुविधाएं पा सकेंगे।

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर शेयर किया जाएगा संदेश


चरण तीन में पंजीकरण फार्म को सबमिट करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूरा हो जाएगा। आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर इसके संबंध में एक पुष्टीकरण संदेश प्राप्त होगा। आपके आईडी कार्य बनने की अद्यतन स्थिति आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर शेयर की जाएगी। इसके साथ ही आप अपने आईडी कार्ड की अद्यतन स्थिति की जानकारी चेक योर एप्लीकेशन स्टेटस के विकल्प पर आधार कार्ड नंबर डालकर प्राप्त कर सकते हैं। किसी जानकारी, सुझाव के लिए बीकानेर डिविजन, उत्तर पश्चिम रेलवे की मेल आईडी bknconsole@gmail.com पर लिखें।


दिव्यांग साइट कर सकते हैं आवेदन

दिव्यांग यात्रियों को अब ट्रेन यात्रा में रियायत प्राप्त करने के लिए कार्ड बनवाने के लिए विभागीय अधिकारियों के दफ्तरों में चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिव्यांगजन https://ift.tt/39PfjnU साइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

साइट पर लॉगइन करें। एप्लाई ऑनलाइन विकल्प पर क्लिक करें। निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़कर कंटीन्यू या प्रोसीड टू एप्लाई विकल्प पर क्लिक करें। पंजीकरण चरण-1 में अपना विवरण भरें और फार्म सबमिट करें।आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए हुए ओटीपी को दर्ज करें। आपका आधार कार्ड नंबर अब आपकी लॉगइन आईडी है, कंटीन्यू पर क्लिक करें। होम पेज पर रजिस्टर्ड यूजर खंड में क्लिक करें। पंजीकरण चरण-दो में अपना विवरण भरें और फार्म सबमिट करें। चरण-तीन में अपने दस्तावेजों को जेपीजी,पीडीएफ प्रारूप में अपलोड करें।

{दिव्यांगजन दी गई साइट पर कर सकेंगे फोटो आइडेंटिटी कार्ड ऑनलाइन आवेदन


ऑनलाइन एप्लीकेशन के फायदे

{इससे प्रणाली में ओर अधिक पारदर्शिता आएगी।

{यह पोर्टल आवेदन जमा करने तथा आवेदन की स्थिति पर नजर रखने के लिए तत्काल ऑनलाइन सेवा देने में सक्षम होगा।

{दिव्यांगजन यात्रियों के लिए केवल कार्यालय घंटों में उपस्थित होने की तुलना में ऑनलाइन पोर्टल आवेदन जमा करने के लिए रात-दिन उपलब्ध रहेगा।

{यह उन लोगों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक होगा जो सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचने में कठिनाई का सामना करते हैं।

{यह सेवा दिव्यांगजन यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक डिजिटल तरीके को प्रस्तुत करेगी।

{इस कार्ड नंबर से यात्री यात्रा करने के लिए आवश्यक रियायत का लाभ उठाते हुए ऑनलाइन आरक्षण कर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2w9cEa3
via IFTTT