पूर्व सांसद दीपेंद्र को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने से कांग्रेस देश में होगी मजबूत: राजबीर


लोहारू | जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह ने कहा कि रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने से कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में मजबूत होगी। वहीं दीपेंद्र सिंह हुड्डा किसान, युवा, मजदूर की आवाज को राज्यसभा में बुलंद करेंगे। वे लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश के हितों को आवाज को लगातार लोकसभा में उठा रहे थे। उन्होंने किसान, मजदूर, युवाओं की आवाज को बड़े अच्छे ढंग से उठाया है। गरीब मजदूर किसानों के लिए कंधा से कंधा लगाकर उनके हक की लड़ाई लड़ी है। अब कांग्रेस पार्टी ने दीपेंद्र सिंह हुड्डा को राज्यसभा में भेज कर हरियाणा के लोगों की आशाओं के अनुरूप काम करने का कार्य किया है। राजवीर सिंह ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार में दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सहयोग से हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने में विकास कार्य करवाए और 36 बिरादरी के जन कल्याण के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WexxLx
via IFTTT