गांव प्रेमनगर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर धरना चल रहा है। रविवार को धरने को आसपास के गांवों के गणमान्य व्यक्तियों, अनेक गांवों के सरपंचों, सामाजिक संगठनों के लोगों ने समर्थन दिया। समर्थन में एसवाईएल हिमाचल कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र नाथ, बवानीखेड़ा के पूर्व चेयरमैन सुंदर अत्री, शेरसिंह सरपंच पुर, विजय प्रधान पुर, सरपंच नरेश जाटू लुहारी, मा. करतार सिंह जाटू लुहारी, मंगल सिंह खरेटा, जाट आरक्षण आंदोलन के पुरोधा एडवोकेट सुदीप कलकल, आरपीआई अध्यक्ष राजू जताई, कैप्टन होशियार सिंह, महेन्द्र सिंह नंबरदार पुर, सूबेसिंह पुर, जयदेव तंवर, धर्मबीर पंच जाटू लुहारी, सूबे सिंह पुर सहित ग्रामीणों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान मंच संचालन राजकुमार ने किया। इस अवसर पर सोमबीर बूरा, राजेश बूरा, जितेन्द्र नाथ ने धरने को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज का गांव में निर्माण करवाने की मांग की। धरने में गांव की अनेक महिलाओं ने भी समर्थन दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Qj0PFj
via IFTTT