बाजारों में ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगाने के विरोध में रविवार को ई-रिक्शा चालकों ने शहर में प्रदर्शन किया और डीसी को ज्ञापन सौंपा। ई-रिक्शा चालकों ने आरोप लगाया कि होमगार्ड के जवान चालकों को परेशान करते हैं और जब वे सवारियों को लेकर जाते है तो उनका रास्ता बदलने को मजबूर कर देते हैं। रविवार को बाजारों में चलने वाले ई-रिक्शा चालक घंटाघर चौक पर जमा हुए।
यहां से प्रदर्शन करते हुए हांसी गेट, चिड़ियाघर मोड़ होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इसके बाद डीसी को ज्ञापन सौंपा। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि उन्होंने बाजारों में नहीं घुसने दिया जा रहा है। जबकि उनके पास ई-रिक्शा का इंश्योरेंस, आरसी आदि कागजात पूरे है। इसके बावजूद होमगार्ड के जवान उन्हें बाजारों में प्रवेश को लेकर परेशान करते हैं। घंटाघर से सवारी लेकर चलते है तो उनके वाहन को दादरी गेट की बजाए नया बाजार की तरफ से जाने को कहा जाता है। इससे बाजार में जाने वाली सवारी रिक्शा से उतर जाती है। डीसी ने मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ISLeI4
via IFTTT