राज्यपाल के निर्देश पर जिले के सभी रेडक्रास शाखाओं में काेरोना वायरस की जागरूकता से संबंधित जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। इसमें नोडल ऑफिसर के साथ-साथ रेडक्रास के स्वयं सेवक भी अपनी सेवाएं देंगे।
यह जानकारी देते हुए रेडक्रास के अध्यक्ष एवं डीसी अजय कुमार ने बताया कि जिले में आमजन को काेरोना वायरस की जानकारी उसके बचाव के बारे में जागरूक करने के लिए रेडक्रास सोसायटी ने स्वयं सेवकों की टीम तैयार की हैं, जो जिले के सभी उपमंडल खंडाें एवं जिला स्तर पर रेडक्रास भवन में लोगांे को जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि रेडक्रास भवन में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसमें प्रतिदिन रेडक्रास भवन में आने वाले कम्प्यूटर की ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले युवाओं, फर्स्ट एड एवं गृह परिचर्या की ट्रेनिंग करने वाले नागरिकों, चालक लाइसेंस धारकों के साथ-साथ अन्य कार्यों के लिए जैसे आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों, बैंक में आने वाले लोगों को प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
डीसी ने बताया कि रेडक्रास भवन में जो कंट्रोल
रूम स्थापित किया गया है उसमें सहायक सचिव मनोरंजन शर्मा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी विनोद कुमारी एवं
रेडक्रास सचिव श्याम सुन्दर अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि जिले में सभी उपमंडलों में संचालित आरआईसीटी कम्प्यूटर सेंटरों पर भी काेरोना वायरस के बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। जहां प्रतिदिन सैकड़ों युवक-युवतियां कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त करने आते हैं। उन्होंने बताया कि रेडक्रास के माध्यम से जिलेभर में रेडक्रास के स्वयं सेवक और रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्यों के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी जिससे कि इस बीमारी को आगे बढ़ने से रोका जा सके और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WiyHpo
via IFTTT