अखिल भारतीय किसान सभा भिवानी की जिला कमेटी की बैठक शहीद भगत सिंह स्मारक में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान करतार ग्रेवाल व संचालन जिला सचिव डॉ. बलबीर सिंह ठाकन ने किया।
बैठक में राज्य महासचिव हरपाल सिंह, उपाध्यक्ष मा. शेरसिंह व राज्य कमेटी सदस्य प्रदीप ढुल ने हिस्सा लिया। किसान सभा हरियाणा के राज्य महासचिव व पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने बताया कि हरियाणा भर में भारी बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि व जलभराव से बर्बाद हुई फसलों की स्पेशल गिरदावरी के नाम पर हरियाणा में 52 गांव, भिवानी जिले के बहल तहसील के 9 गांव व तोशाम के दो गांवों को चिंहित किया है। यह प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों के साथ क्रूर मजाक किया है। यह मोदी-खट्टर सरकार की किसान विरोधी नीतियों का ही परिणाम है कि बर्बाद फसलों का बीमा व मुआवजा तो दूर गिरदावरी करवाने से ही मना कर दिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा भर में 82 हजार कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन धारक किसानों से छह महीनों से 3-4 लाख रुपये जमा करवाने के बाद भी कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। वक्ताओं ने बताया कि गुजरात की ड्यूक कंपनी से मोटर व बैंगलुरू की पेस पावर सिस्टम कंपनी से पोल ट्रांसफार्मर लगवाने का 18 महीनों की समय सीमा का ठेका दिया है। कृषि ऋणों पर बैंक रहण नामा के लिए 2.25 रुपये की स्टॉप ड्यूटी की बढ़ाकर 2000 रुपये कर किसानों की लूट को बढ़ाया है। किसान सभा ने मांग की है कि उपरोक्त सभी मांगों के समाधान के साथ 55 वर्ष की आयु के बाद सभी किसान-मजदूरों की 6000 रुपये मासिक पेंशन, मनरेगा को कृषि कार्यों पर लागू करने, दिहाड़ी 600 रुपये करने की मांग, रोजगार की गारंटी का कानून बनाने व बेरोजगारों को 7000 रुपये मासिक पेंशन देने आदि देने की मांग की। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस पर नेहरू पार्क भिवानी में रैली होगी। इस अवसर पर सूबेदार धनपत सिंह प्रधान बहल, सूबेदार शीशराम, महीपाल, रघबीर सिंह, राजबीर ढिल्लो, छोटूराम पूनिया, राजबीर बुडाणिया, दलबीर चैहड़, हवासिंह जांगड़ा, कामरेड ओमप्रकाश, एसके सिंगला, मेहर सिंह, जयप्रकाश परमार, राजबीर सिंधू आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1phVh
via IFTTT