सहयोग वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों ने कराया सेनिटाइज, दुकानाें के बाहर भी की मार्किंग


अम्बाला सिटी | वीरवार काे सहयोग वेलफेयर सोसाइटी सदस्यों ने काेरोना वायरस को राेकने के लिए दयाल बाग भरत नगर अग्रवाल कांप्लेक्स नगरों में सेनिटाइजर छिड़काव कराया। सोसाइटी सदस्य गिरीश आहुजा व सागर शर्मा ने अपने नगर के आसपास सभी दुकानों के बाहर चौक से मार्क किया और दुकानों से भी हाथ जोड़ कर अपील की कि वह एक-एक व्यक्ति को दुकान के अंदर आने दें और उन्हें बाहर एक सर्कल में कुछ दूरी बनाकर खड़ा करने के लिए बोला गया। दयाल बाग भरत नगर अग्रवाल कांप्लेक्स में रहने वालों के लिए होम डिलीवरी करने के लिए आसपास की दुकानों के फोन नंबर लोगों तक पहुंचाए गए ताकि लोग घर से बाहर न निकलें और घर बैठे ही राशन का सामान वह मेडिसन उपलब्ध हो जाए। जाे बुजुर्ग असमर्थ हैं, उनके लिए सहयोग वेलफेयर सोसाइटी ने अपना नंबर दिया ताकि जरूरत का सामान उनके पास पहुंचा जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2y6YgQc
via IFTTT