लॉकडाउन के चलते शहर की सामाजिक संस्थाएं बेसहारा व गरीब लाेगाें की मदद का प्रयास कर रही हैं। शुक्रवार काे सतीश खेतरपाल सेवा सदन की महिला सदस्यों ने इस संकट की घड़ी में समाज की सेवा करने का प्रयास किया। वाइस चेयरपर्सन दीप्ति दुअा ने बताया कि अगर जरूरत के समय पर थोड़ी सी भी मदद मिल जाए तो उससे ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं हाेता। एेसे में सतीश खेतरपाल सेवा सदन की महिलाओं ने जरूरतमंद व गरीब लोगों के परिवार के (सीनियर सिटीजन एवं बच्चों) के लिए चावल, ब्रेड, दूध, पुराने कपड़े, दवाइयां और सेनिटाइजर बांटने का बीड़ा उठाया है।
सतीश खेतरपाल सेवा सदन की मेंबर रुचि वेंकटेश शर्मा, प्रतिभा सोनी, दीप्ति प्रभाकर और रंजना पांडेय ने इस नेक काम में अपना सहयोग दिया। सदन की वाइस चेयरपर्सन दीप्ति ने बताया कि सदन हर समय सामाजिक कार्य करने के लिए प्रयासरत है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wAoY3w
via IFTTT