भगवती मानव कल्याण संगठन ने 19वें दिन रेडक्रॉस समिति के पास भेजे भोजन के 1285 पैकेट

कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन के कारण गरीब परिवारों व मजदूरों को भोजन की दिक्कत हो रही है। इसी समस्या को देखते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के सदस्यों द्वारा 18 दिनों से भोजन के पैकेट रेडक्राॅस समिति में भेजे जा रहे हैं। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा 2110 पैकेट व आज 19वें दिन 1285 पैकेट तैयार करके रेडक्राॅस समिति यमुनानगर में जमा करवाए गए। प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कंबोज व संगठन के प्रदेश सचिव राजेंद्र भटली ने कहा कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें। घर से बाहर निकलने से पहले एक बार यह जरूर सोचें की एसी क्या मजबूरी है जो जिन्दगी से भी जरूरी है। इस संकट की घड़ी में समझदारी से काम लें। किसी भी प्रकार की झूठी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही इस प्रकार का मैसेज आगे शेयर करें। सामाजिक दूरी व अपने घरों में रहकर इस महामारी को देश से समाप्त करें।

पार्षद डॉ. प्रीत खुद बनाकर लाेगाें काे बांट रहीं मास्क

रादौर मेंपार्षद व भाजपा महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. प्रीत गर्ग लोगों को कोरोना वायरस की बीमारी से बचाने के लिए कपड़े के मास्क बनाकर उन्हेें शहर के लोगों में बांट रही हैं। डॉ. गर्ग ने बताया कि मास्क तैयार करने में मेहनत व धन जरूर लग रहा है पर खुशी है कि इन मास्क से वह लोगों को कोरोना की बीमारी से बचाने में कामयाब रहेंगी, करोना वायरस की बीमारी के चलते लोगों को बाजार में दुकानों पर मास्क नहीं मिल रहे हैं, जो मिल रहे हैं वह अधिक दामों पर मिल रहे हैं। इसको देखते हुए उन्होंने निर्णय लिया कि कपड़े के मास्क देकर लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा सकेंगी। देश में इतने मास्क नहीं है कि सभी को दुकानों से मास्क मिल सके। ऐसे में कपड़े के मास्क तैयार कर हम बीमारिंयाें से बच सकते हैं।

लायंस क्लब ने बांटे खाने के 630 पैकेट

जगाधरी में लायंस क्लब जगाधरी रिवर बैंक की तरफ से गुलाब नगर चौक खारवन रोड ईंट के भट्टे की लेबर दुर्गा कॉलोनी, वीना नगर, कोलकाता नर्सरी के पास चिट्टा मंदिर रोड आदि स्थानों पर 630 खाने के पैकेट बांटे गए।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhagwati Human Welfare Organization sent 1285 packets of food to Red Cross Committee on 19th day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34uvXqY
via IFTTT