कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर लॉकडाउन किया गया ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें। इनमें ऐसे परिवार भी हैं जिनको सामान की जरूर है, लेकिन उनके पास इसके लिए पैसा नहीं है। ऐसे लाेगाें के लिए सामाजिक संस्थाएं काम कर रही हैं। इनकी ओर से जरूरतमंदाें काे राशन व भाेजन पहुंचाया जा रहा है। वहीं कोरोना रिलीफ फंड में सहयोग के लिए लगातार लाेग आ रहे हैं। रविवार को भी शिक्षा मंत्री को हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की ओर से 11 हजार रुपए का चेक कोरोना रिलीफ फंड में दिया गया। मौके पर जिला प्रधान बलदेव खन्ना, राजवीर शेरपुर, हरदीप दमोपुर, महिंद्रपाल उपस्थित रहे ।
हेल्पिंग सेवा समिति ने बांटा राशन| खालसा हेल्पिंग सेवा सोसाइटी की तरफ से त्यागी गार्डन, जोडि़या, बूड़िया, हमीदा, कृष्णा काॅलोनी में कई जरूरतमंद परिवारों को राशन दिया। साेसाइटी की ओरसे इन इलाकाें के लाेगाें के लिए राशन के साथ दवाई भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए है।
डेरा बाबा लाल दास में बांटने के लिए मशीनों से तैयार हाे रही राेटियां
साढौरा के कपाल मोचन स्थित श्री रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास में मशीनों व सेवादारों द्वारा तैयार किए जा रहे भोजन को जरूरतमंदों तक पहुंचाने की नियमित व्यवस्था की जा रही है। संत श्री निर्मल दास ने बताया कि लॉकडाउन के कारण दिहाड़ीदार मजदूर वर्ग घरों में कैद होने को मजबूर हो गया है। इन हालात में उनके परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट के साथ भोजन की समस्या हो गई है। इन हालात में डेरा बाबा लाल दास द्वारा ऐसे लोगों की पहचान करके नियमित तौर पर लगभग 500 पैकेट भोजन उन तक पहुंचाए जा रहे हैं। यह भोजन डेरा के सेवादारों के अलावा डेरा परिसर में लगी मशीनों पर तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर अमरनाथ ज्ञासड़ा, रामचंद्र, मास्टर रमेश, तारा चंद, रामकिशन, सुंदर लाल व राजकुमार भी मौजूद रहे।
51 हजार के चेक के साथ अन्य सामान भी किया भेंट
|श्री साहिब दयाल जी सुलाहकुल सत्संग ट्रस्ट की ओर से संत श्री गुरदयाल सिंह जी व उनके सुपुत्र संत श्री रामस्वरूप जी महाराज ने हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 51हजार रुपए का चेक इलेक्शन कमिश्नर को दिया। 4 क्विंटल राशन, 10 पीपीई किट, 400 तीन प्लाई मास्क, 20 एन 95 मास्क, और 120 सेनेटाइजर डीसी कार्यालय के सेव दान सेवादार विशाल व विपिन ने भेंट किए हैं। संत गुरदयाल सिंह व उनके सुपुत्र संत रामस्वरूप जी महाराज ने बताया कि दे प्रशासन की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।
इमरजेंसी ब्लड हेल्पलाइन जरूरतमंदों के लिए उपलब्ध करवा रही दूध व फल
बिलासपुर में इमरजेंसी ब्लड हेल्प लाइन संस्था की ओर से कस्बा व आसपास की झुग्गी-झोंपड़ी में जरूरतमंद लोगों तक दूध व फल की सप्लाई की जा रही है। संस्था के पदाधिकारी विशाल ने बताया कि क्षेत्र में अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के साथ मिलकर वे राशन व अन्य सामान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा उनकी संस्था की ओर से सभी जरूरतमंदों कोहर रोज सुबह शाम एक क्विंटल दूध सप्लाई किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं व बच्चों को फल व दूध की अधिक आवश्यकता होती है इसलिए संस्था ने जरूरतमंदों को दूध पहुंचाने का निर्णय लिया है।
अग्रवाल सेवा समिति ने 260 परिवारों को दिया भोजन
जगाधरी मेंअग्रवाल सेवा समिति के सौजन्य से जरूरतमंद परिवारों को राशन व तैयार भोजन वितरित किया गया। जेबी मित्तल ने बताया कि राशन के साथ साथ 260 परिवारों को तैयार भोजन भी वितरित किया गया। कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन में जरूरतमंद परिवारों को सहायता पहुंचाने के लिए सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं। रिसोर्ट के सामने तैयार भोजन व राशन जरूरतमंद परिवारों को दिया गया। संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करना सभी का फर्ज बनता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RNEiBh
via IFTTT