लॉकडाउन में गश्त कर रही पुलिस पर लाेगों ने बरसाए फूल, बोले- हमें इन पर नाज है

कोरोना वायरस को मात देने के लिए लाॅकडाउन किया हुआ है लेकिन प्रशासन और पुलिस जनता के लिए सड़क पर है। लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के काम को देखते हुए उन पर यमुना गली में फूल बरसाए। यमुना गली में पहुंचे थाना प्रभारी कमलदीप सिंह जब टीम के साथ गश्त पर थे तो लोगों ने छत से पुलिस के ऊपर फूलों की वर्षा की। इसके अलावा कुछ लोगों ने अपने घरों के बाहर ही पुलिस को फूलों की हार पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं महिला पुलिस कर्मचारी सुषमा को भी महिलाओं ने फूलों का हार पहनाया।
 यमुना गली निवासी कृष्ण, रीना रानी, रितू, उमा व पवन ने कहा कि वे पुलिस की इस कार्यप्रणाली की सराहना करते हैं क्योंकि पुलिस लाॅकडाउन में अच्छा काम कर रही है। वह अपनी जान हथेली पर रख कर लगातार अपनी ड्यूटियों पर तैनात हैं। इस अच्छे काम करने वालों के प्रति हमारा भी कुछ फर्ज बनता है। एसएचओ कमलदीप सिंह ने बताया कि वह लोगों की सुरक्षा में दिन रात लगे हुए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए, लोग अपने घरों में रहकर लाॅकडाउन की पालना करें।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People showered flowers on police patrolling in lockdown, said - We are proud of them


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yObku6
via IFTTT