गेहूं की खरीद शुरू, पहले दिन 2100 किसान मंडियाें में गेहूं लेकर पहुंचे

प्रदेश में गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। जिले में पहले दिन करीब 174 खरीद सेंटरों पर तीन लाख क्विंटल गेहूंकी खरीद हुई है। सभी मंडियों में पहले दिन करीब 2100 किसान गेहूं की फसल लेकर आए। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि आने वाले 15 दिनों में गेहूंकी खरीद को पूरा करने की कोशिश करेंगे। डीसी ने कहा कि किसानों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं।

डीसी ने कहा कि किसानों की संख्या बढ़ाई जाए। बड़ी मंडियों में किसानों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इधर, घरौंडा में सरकार द्वारा गेहूं की खरीद को लेकर अनाज मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई थी, लेकिन काफी सख्य में किसान अपनी फसल को ट्रैक्टर-ट्रालियों में लेकर पहुंचे। इस कारण मंडी के बाहर लंबी लाइन लग गई, जिससे जाम लग गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Wheat procurement started, 2100 farmers arrived in Mandia with wheat on the first day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KmIZxG
via IFTTT