साेमवार काे जिले में 5 एमएम बरसात दर्ज की गई। बरसात के बाद मौसम में ठंडक बढ़ने के बाद किसानों की मुश्किल भी बढ़ गई। लगातार दूसरे दिन हुई इस बरसात से किसानों के लिए खेत में कटाई को तैयार खड़ी गेहूं की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है। बरसात के बाद खेत सूखने तक खेत में कंबाइन से कटाई करना मुश्किल हो गया है।
बरसात के बाद मौसम में भी गिरावट दर्ज की गई जो कि अधिकतम 4 डिग्री की गिरावट के बाद 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VmSyCU
via IFTTT