जिन साधुओं की हत्या हुई, उन्हें गद्दी पर छाेड़कर आए महंत धर्मगिरि अम्बाला में फंसे

मुंबई के कांदेवली में स्थित जूना अखाड़े के गद्दी नशीन महंत धर्मगिरि लॉकडाउन के कारण गांव गादोली में ठहरे हुए हैं। उनके दादा गुरु कल्पप्रिक्ष गिरी और गुरु भाई सुशील गिरी सहित तीन लोगों को मुंबई के पालघर में हत्या कर दी गई है। उनमें से दाे साधुओं को धर्मगिरि कुछ दिन के लिए गद्दी पर छोड़कर आए थे। धर्मगिरि मुंबई जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें कोई राह नजर नहीं आ रही है। अब वह 3 मई के बाद ही कांदेवली के लिए रवाना होंगे।
कुछ दिन पहले ही धर्मगिरि के गुरु महंत राम गिरी का देहांत हो गया था। जिसके बाद 7 मार्च को धर्मगिरि को गद्दी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गुरु भाई सुशील गिरि को कुछ दिनों के लिए गद्दी सौंप कर धर्मगिरि 15 मार्च को गादोली में अपने शिष्य रविंद्र राणा के पास आए थे। महंत धर्मगिरि को सूचना मिली के 16 अप्रैल को उनके दादा गुरु कल्पप्रिक्ष, गुरु भाई सुशील गिरि व उनके ड्राइवर की कुछ लोगों ने हत्या कर दी है। अब धर्मगिरि वापस मुंबई जाना चाहते हैं लेकिन लॉकडाउन के कारण वह नहीं जा पा रहे हैं।
दरअसल, सूरत (गुजरात) में महंत राम गिरि का देहांत हो गया था। यह दोनों उन्हें समाधि देने के लिए कार में सवार होकर सूरत जा रहे थे। धर्म गिरी के मुताबिक दोनों को पुलिस की मौजूदगी में पीट-पीट कर मार डाला। धर्मगिरि इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए सभी हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The sadhus who were murdered, they were caught on the throne and the Mahant was trapped in the holy god Ambala


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ctiNxg
via IFTTT